indiGo Flight का एक नया मामला सामने आया। दिल्ली से बेंगलुरु की ओर जाने वाली फ्लाइट में एक युवक ने नशे की हालत में सभी की जान जोखिम में डालने की कोशिश की।
इंडिगो एयरलाइंस द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक फ्लाइट 6E 308 में यात्री ने इमरजेंसी दरवाजे के फ्लैप को खोलने की कोशिश की।
indiGo Flight में मामला गंभीर

Credit: google
indiGo Flight: आज-कल हर दूसरे दिन विमानों में यात्रियों के नशे मे धुत होकर आपत्तिजनक हरकत करने की खबरें आ रही हैं। कभी नशे में एक यात्री के दूसरे यात्री पर पेशाब करने की खबर, तो कही विमान में सभी यात्रियों के सामने कपड़े उतारने जैसे मामले सामने आ चुके हैं।
वही अब एक यात्री ने ऐसी हरकत करने की कोशिश की है जिसकी वजह से सभी यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। खबर है कि एक यात्री ने नशे की हालत में विमान के आपातकालीन दरवाजे को खोलने की कोशिश की लेकिन एन वक्त पर विमान के कर्मचारियों ने मोर्चा संभालते हुए युवक को धर-दबोचा।
आरोपी को किया पुलिस के हवाले-

Credit: google
indiGo Flight: इंडिगो एयरलाइंस द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक शराब की हालत में 40 साल के युवक ने फ्लाइट 6E 308 में इमरजेंसी दरवाजे के फ्लैप को खोलने की कोशिश की। हालांकि कर्मचारियों ने मौके पर यात्री को पकड़ लिया और बेंगलुरु में सीआईएसएफ के हवाले कर दिया।
देश में राजनीति की स्थित जाने- कांग्रेस को एक और झटका लगा, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी बीजेपी में शामिल हो गए।
अब तक इंडिगो में ये मामले सामने आ चुकें है

Credit: google
indiGo Flight: इससे पहले भी इस तरह के कई मामले आमने आ चुके हैं। शराब की हालत में फ्लाइट में ही एक यात्री ने अपनी सहयात्री महिला पर पेशाब कर दिया था। कंपनी ने यात्री समेत पायलट पर भी कार्रवाई की थी।
कंपनी ने कार्रवाई करते हुए फ्लाइट के पायलट को सस्पेंड कर दिया है। इस पायलट को 3 महीने के लिए सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा यात्री को कुछ सालों के लिए बैन कर दिया।
दूसरा मामला विस्तारा की फ्लाइट में देखने को मिला, जहां एक विदेशी महिला ने जमकर हंगामा किया। बताया गया कि महिला शराब के नशे में धुत थी। महिला ने पैसेंजर के साथ-साथ पूरे केबिन क्रू सदस्यों के साथ भी बदसलूकी की।
साथ ही जाने राजनीति में क्या चल रहा है- ‘पीएम मोदी शिक्षा के महत्व को नहीं समझते’: मनीष सिसोदिया ने जेल से लिखी चिट्ठी!!







