अभिनेता Allu Arjun की पहली फिल्म ‘Pushpa: द राइज’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। अब फैन्स को ‘Pushpa: द रूल’ के दूसरे पार्ट का इंतजार था। इसी बीच साउथ का यह सुपरस्टार अल्लु अर्जुन 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहें हैं। बतादें कि हाल ही में अल्लु अर्जुन ने इंडस्ट्री में 20 साल पूरे किये हैं वही उन्हें जन्मदिन पर,फैंस को ‘Pushpa‘ की टीम से दोहरा तोहफा मिला है।

Pushpa 2 का पोस्टर रिलीज

Allu Arjun
credit: google

इस फिल्म का सनसनीखेज टीजर और आंख मारने वाला पोस्टर 7 अप्रैल को रिलीज किया गया था और पुष्पा को प्रशंसकों और फिल्म जगत ने खूब सराहा है। अल्लु द्वारा दिए गए इस सरप्राइज के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Pushpa 2 के टीज़र में क्या है?

अगर हम पुष्पा 2 के टीजर की बात करें तो फिलहाल टीजर में कुछ खास चीजे दिखाई गई हैं।

  • टीजर में Pushpa को तिरुपति जेल से भागते हुए और 8 गोलियां मारते हुए दिखाया गया है। Pushpa जिंदा है या मर गया कोई नहीं जानता, जंगल में सिर्फ उसके खून से सने कपड़े मिले हैं।
  • उसके करीबी लोगों का मानना ​​था कि पुलिस की उसे मारने की योजना थी। इससे Pushpa के समर्थक भड़क गए, एक महीने तक कुछ सुनाई नहीं दिया और बीच-बीच में दंगे भड़क उठे।
  • मीडिया लगातार दिखा रही है कि पुष्पा ने कैसे लोगों की मदद की। यह भी आशंका जताई जा रही है कि पुलिस ने पुष्पा के शव को कहीं छिपा दिया है।
  • फिर दिखाया जाता है कि जंगल में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मीडिया के हाथ है, जिसके जरिए जंगल में जानवरों पर नजर रखी जाती है। यह कैमरा कुछ ऐसा कैद कर लेता है जिससे पुष्पा समर्थक बेहद खुश हो जाते हैं।
Allu Arjun
credit: google

मीडिया को मिले एक वीडियो में शाल पहने एक शख्स के सामने आते ही बाघ खुद दो कदम पीछे हट जाता है। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि Pushpa है। इसके बाद अल्लु अर्जुन का एक सीन दिखाया जाता है, जिसमें वह खास अंदाज में कहते नजर आते हैं कि अब पुष्पा राज करेंगी।

पोस्टर में दिख रहा खतरनाक लुक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

इसके अलावा Allu Arjun ने ‘पुष्पा: द रूल’ का पोस्टर भी शेयर किया है। उन्होंने इस खतरनाक लुक को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है ‘Pushpa 2 द रूल बिगिन्स’। इस पोस्टर में पुष्पा उर्फ ​​अल्लू ने साड़ी पहनी हुई है और उन्होंने पूरे शरीर पर आभूषण पहने हुए हैं। पुष्पा चूड़ियों, पारंपरिक नथों, गले में सोने के हार, झुमके और हाथ में बंदूक के रूप में है।

कब रिलीज होगी पुष्पा 2?

Allu Arjun
credit: google

‘पुष्पा 2: द रूल’ की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां ‘Pushpa: द राइज’ खत्म हुई थी। फिल्म में Allu Arjun के अलावा रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक ये फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

Allu Arjun
credit: google

यह भी पता चला कि निर्माताओं ने ‘पुष्पा 2′ की शूटिंग रोक दी है और जो भी शूट किया गया है उसे हटाने का फैसला किया गया है। निर्देशक सुकुमार फिल्म की शूटिंग से खुश नहीं थे और इसलिए उन्होनें रिलीज को स्थगित करने का निर्णय लिया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की कहानी में हमें क्या खास देखने को मिलने वाला है।