IPL 2023: बुधवार को आईपीएल में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को एक रोमांचक मुकाबले में 5 रनों से हरा दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रन बनाए, जवाब में राजस्थान की टीम महान 192 रन ही बना सकी, वहीं इस मैच में फैंस उस वक्त चौंक गए थे, जब राजस्थान की टीम की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में अश्विन आए, वे यशस्वी जायवाल के साथ मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, लेकिन मैच के बाद संजू सैमसन ने अश्विन से ओपनिंग कराने की वजह बताई है।
अश्विन के ओपनिंग करने पर संजू ने क्या कहा ?

IPL 2023 राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने मैच के बाद अश्विन से ओपनिंग कराने की वजह पर कहा कि जोश बटलर जब फील्डिंग कर रहे थे, उस दरमियान उन्हें चोट लग गई थे। वह बैटिंग के लिए पूरी तरह से फिट नहीं थे, जब वो कैच ले रहे थे, उस वक़्त उनकी ऊंगली में चोट लग गई थी। वहीं हम पंजाब किंग्स के दो स्पिनर्स से निपटने के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल को मध्यक्रम में रखना चाह रहे थे, इस वजह से हमने अश्विन से ओपनिंग करने को कहा था।
IPL 2023 ओपनर बल्लेबाज जोश बटलर को अंगुली में लग गयी थी चोट।

IPL 2023: बुधवार की रात राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किग्से के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस रोमांचक मुकाबले के दौरान राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर फील्डिंग करने के दरमियान कैच लेते समय चोट लग गई थी। बटलर को यह चोट पंजाब के बल्लेबाज शाहरुख खान के कैच लेते वक्त लग गयी थी। उनकी चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी ऊंगलियों में कई टांके लगाने पड़े थे।वहीं अब कहा जा रहा है कि वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अगले मुकाबले में राजस्थान की टीम से बाहर रहेंगे।

आपको ये बता दें कि अपनी इसी चोट के कारण बटलर इस मुकाबले में ओपनिंग के जगह वन डाउन बल्लेबाजी करने पहुँचे थे। बटलर को इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत भी मिली थी, लेकिन वह केवल 19 रन ही बनाकर नाथन एलिस के शिकार बने।

