• Latest
  • Trending
  • All
IPL 2023

RR vs PBKS की राइवलरी वाली रोमांचक मैच आज, जानिए संभावित विजेता टीम और प्लेइंग- 11

March 19, 2026
Aam panna benefits

Aam panna benefits: लू से बचने का रामबाण उपाय है आम पन्ना, जानें और क्या होते हैं फायदे?

May 9, 2026
Surya Gochar

Surya Gochar: सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से इन दो राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव ?

May 9, 2026
Dwidwadash Yog

Dwidwadash Yog: शनि-मंगल के बीच बन रहे द्विद्वादश योग से 4 राशियों के संघर्ष की होगी छुट्टी, जानें क्या रहेगी स्थिति?

May 9, 2026
Simhastha 2028

Simhastha 2028 की तैयारियां तेज, महाकाल मंदिर में बड़े बदलाव साथ भक्तों को मिलेंगी हाई-टेक सुविधाएं

May 9, 2026
सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री, 5 अन्य मंत्रियों ने ली शपथ, PM मोदी ने घुटनों के बल बैठकर जनता को किया नमन

सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री, 5 अन्य मंत्रियों ने ली शपथ, PM मोदी ने घुटनों के बल बैठकर जनता को किया नमन

May 9, 2026
kim-kardashian mother day 2026

Kim Kardashian Mother’s Day Initiative: जेल में बंद 50 माताओं को बच्चों से मिलाने पहुंचीं किम कार्दशियन, भावुक होकर कही दिल छू लेने वाली बात

May 9, 2026
Aditi Rao Hydari

Aditi Rao Hydari लगाएंगी Cannes 2026 में मास्टरस्ट्रोक्स…’Less Is More’ का ट्रेंड करेंगी फॉलो!!

May 9, 2026
पश्चिम बंगाल में 9 मई को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, अग्निमित्रा पॉल का नाम सबसे आगे

पश्चिम बंगाल में 9 मई को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, अग्निमित्रा पॉल का नाम सबसे आगे

May 9, 2026
NEET UG 2026 Answer Key: NTA जल्द खोलेगी Answer Key Challenge Window, ऐसे करें प्रोविजनल आंसर की चेक

NEET UG 2026 Answer Key: NTA जल्द खोलेगी Answer Key Challenge Window, ऐसे करें प्रोविजनल आंसर की चेक

May 9, 2026
katy perry fifa world cup 2026

Katy Perry FIFA World Cup 2026: लॉस एंजेलिस में ओपनिंग सेरेमनी में करेंगी परफॉर्म, शकीरा भी लाएंगी नया गाना

May 9, 2026
Megan Fox Machine Gun Kelly awkward kiss viral video

Megan Fox Machine Gun Kelly awkward kiss viral video ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी…ये प्यार है या पब्लिसिटी स्टंट!!

May 9, 2026
RR vs GT

RR vs GT IPL 2026 प्रीव्यू – पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच का विवरण

May 9, 2026
Saturday, May 9, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Sports

RR vs PBKS की राइवलरी वाली रोमांचक मैच आज, जानिए संभावित विजेता टीम और प्लेइंग- 11

Ashvani Pal by Ashvani Pal
March 19, 2026
in Sports
IPL 2023
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

RR vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज (5 अप्रैल) पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमें गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने IPL के इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है। पंजाब किंग्स ने अपने पहले मुकाबले में जहां कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी थी, वहीं राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को बड़े अंतर से हराया था। ऐसे में आज का मुकाबला कड़ी टक्कर का हो सकता है।

आज की इस आईपीएल विशेष स्टोरी में हम दोनों टीमों की राइवलरी के पिछले कुछ रोमांचक मैच जानेंगे। साथ ही दोनों का हेड टु हेड रिकॉर्ड, टॉप प्लेयर्स, पिच रिपोर्ट, वेदर कंडीशन, पॉसिबल प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स पर भी नजर डालेंगे।

RR vs PBKS
credit: google

RR vs PBKS: पंजाब किंग्स हावी 

वैसे, IPL में अब तक राजस्थान की टीम पंजाब किंग्स पर हावी रही है। दोनों टीमों के बीच हुए 24 में से 14 मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स को जीत हासिल हुई है, वहीं पंजाब की टीम ने 9 मैच में बाज़ी मारी है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई भी रहा है।

RelatedPosts

RR vs GT

RR vs GT IPL 2026 प्रीव्यू – पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच का विवरण

May 9, 2026
DC vs KKR

DC vs KKR IPL 2026 Match 51: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और Dream11 टीम सुझाव

May 7, 2026
LSG vs RCB

LSG vs RCB IPL 2026 मैच: Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट, मौसम और भविष्यवाणी

May 6, 2026
MS Dhoni Retirement

MS Dhoni Retirement IPL 2026: क्या 18 मई को होगा ‘थाला’ का आखिरी मुकाबला? चेपॉक में विदाई की चर्चा तेज!

May 6, 2026

राजस्थान रॉयल्स पिछली बार की फाइनलिस्ट रही है, वहीं पंजाब किंग्स पिछले सीजन में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। इस बार भी राजस्थान रॉयल्स की टीम में अच्छा संतुलन नजर आ रहा है। वहीं, पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी परफॉर्मेंस में थोड़ी नियमितता दिखानी होगी।

राजस्थान ने हैदराबाद को घर में हराया

राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। टीम ने हैदाराबाद में होम टीम को 72 रन के बड़े अंतर से हराया था। जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन ने फिफ्टी जमाई थी। वहीं युजवेंद्र चहल ने दूसरी पारी में 17 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

पंजाब के खिलाफ टीम के 4 विदेशी बटलर, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर और ट्रेंट बोल्ट हो सकते हैं। इनके अलावा रविचंद्रन अश्विन, यशस्वी और देवदत्त पड्डीकल भी टीम को मजबूती दे रहे हैं।

RR vs PBKS
credit: google

करीबी मुकाबले में जीता था पंजाब

पंजाब किंग्स ने भी लीग के अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मोहाली में DLS मेथड के तहत 7 रन से हराया था। 3 विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। वहीं बैटिंग में भननुका राजपक्षे, शिखर धवन और सैम करन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

राजस्थान के खिलाफ पंजाब टीम में कगिसो रबाडा वापसी करेंगे। भानुका राजपक्षे, सिकंदर रजा और सैम करन टीम के बाकी विदेशी प्लेयर्स हो सकते हैं। इनके अलावा धवन, अर्शदीप और राहुल चाहर भी टीम को मजबूती दे रहे हैं।

अश्विन-बटलर ने शुरू की राइवलरी

राजस्थान और पंजाब के बीच राइवलरी 2019 से बढ़ने लगी। तब जयपुर में रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली पंजाब ने पहली पारी में 184 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान 12वें ओवर तक मैच जीतने की स्थिति में थी, लेकिन 13वें ओवर में अश्विन ने 69 पर बैटिंग कर रहे बटलर को मांकडिंग कर आउट कर दिया था। इस विकेट के बाद राजस्थान 14 रन से मैच हार गया।

इस मैच के बाद 2020 में राजस्थान के राहुल तेवतिया ने पंजाब के शेल्डन कॉट्रेल के ओवर में 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को 224 का टारगेट चेज कराया था। 2021 में राजस्थान के कार्तिक त्यागी ने पंजाब के खिलाफ आखिरी ओवर में 4 रन डिफेंड कर अपनी टीम को 2 रन से जीत दिलाई थी।

हेड-टु-हेड में राजस्थान आगे दोनों टीमों के बीच पिछले कुछ सालों से कांटे की टक्कर देखने को मिली है। ऐसे में आज फिर दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने की उम्मीद की जा रही है। हेड-टु-हेड मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों ने आपस में 24 मैच खेले हैं। 14 बार रॉयल्स और 10 बार किंग्स को जीत मिली।

RR vs PBKS
credit: google

इस बार कौन मारेगा बाज़ी?

राजस्थान रॉयल्स की टीम का पलड़ा इस बार भी हावी नजर आ रहा है। यह टीम पंजाब किंग्स के मुकाबले ज्यादा संतुलित है। राजस्थान के पास दमदार टॉप ऑर्डर है। इसके साथ ही एक फास्ट और एक स्पिन ऑलराउंडर भी है, जो इस टीम की बल्लेबाजी को गहराई देते हैं। राजस्थान के पास चहल और अश्विन की दिग्गज स्पिन जोड़ी भी है। हालांकि तेज गेंदबाजी के मामले में वह पंजाब किंग्स से काफी पीछे है।

पंजाब किंग्स के पास सैम कर्रन, अर्शदीप सिंह और कगिसो रबाडा जैसे गेंदबाज हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के पास ट्रेंट बोल्ट बड़ा नाम है। पंजाब के पास भी एक स्पिन और एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर है लेकिन पंजाब के पास भरोसेमंद बल्लेबाजों के सीमित विकल्प हैं।

RR vs PBKS: पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैटर्स के अनुकूल है। यहां का औसत स्कोर 153 रन है और पिच पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। हालांकि भारत-साउथ अफ्रीका के बीच अक्टूबर 2022 में खेले गए मुकाबले में कुल 458 रन बने थे। दोनों टीमों के 6 ही विकेट गिर सके थे। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद कर सकती है।

RR vs PBKS: वेदर कंडीशन

गुवाहाटी में बुधवार रात का टेम्परेचर 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश नहीं होगी। बाद में बॉलिंग करने वाली टीम को ओस के कारण बॉल ग्रिप करने में परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: IPL 2023: पृथ्वी शॉ के बचाव में उतरा पूर्व गेंदबाज, कहा- एक खिलाड़ी पर हार का ठीकरा फोड़ना सही नहीं

RR vs PBKS: पॉसिबल प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डीकल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ और युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, मुरुगन अश्विन, ध्रुव जुरेल।

पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, सैम करन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, हरप्रीत ब्रार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- ऋषि धवन, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायड़े।

यह भी पढ़ें: IPL 2023: LSG vs DC Fantasy Team Prediction, Winning Probability!!

Tags: IPLIPL 2023IPL 2023 new changeIPL 2023 newsIPL 2023 news hindipunjab kingsRajasthan RoyalsRajasthan Royals vs Punjab KingsRR vs PBKS
ADVERTISEMENT
Previous Post

IPL 2023: पृथ्वी शॉ के बचाव में उतरा पूर्व गेंदबाज, कहा- एक खिलाड़ी पर हार का ठीकरा फोड़ना सही नहीं

Next Post

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के नतीजे आज जारी नहीं हो रहे हैं।

Next Post
UP Board Result 2023

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के नतीजे आज जारी नहीं हो रहे हैं।

Honda

5 लाख से ज्यादा लोग है Honda की इस कार के दीवाने, कम कीमत में शानदार माइलेज के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर्स

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.