Katy Perry FIFA World Cup 2026: 9 मई: मशहूर पॉप सिंगर Katy Perry फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बिलबोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, फीफा ने हाल ही में उन कलाकारों की सूची जारी की है जो टूर्नामेंट के उद्घाटन मैचों से पहले मेजबान देशों में आयोजित समारोहों में हिस्सा लेंगे।

katy parry

कैटी पेरी ने भी अपने Instagram पर इस घोषणा को अपने फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा, “मैं बेहद एक्साइटेड हूं क्योंकि मैं 12 जून को Los Angeles में होने वाले @fifaworldcup 2026 Opening Ceremony में परफॉर्म करने जा रही हूं। ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहें – इसे #TheOneThatGotAway मत बनने देना।”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KATY PERRY (@katyperry)

सिंगर 12 जून को कैलिफोर्निया के इंगलवुड स्थित SoFi Stadium में परफॉर्म करेंगी। इसके बाद टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में से एक में अमेरिका का सामना पराग्वे से होगा।

कैटी पेरी के अलावा समारोह में Future, Lisa, Tyla, Anitta, Rema और DJ Sanjoy जैसे कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।

katy parry

वहीं, 11 जून को मेक्सिको सिटी में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले से पहले आयोजित उद्घाटन समारोह में Tyla, Alejandro Fernandez, Danny Ocean, Lila Downs, Belinda, J Balvin और लोकप्रिय म्यूजिक ग्रुप Los Angeles Azules तथा Mana परफॉर्म करेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KATY PERRY (@katyperry)

Shakira Performance in FIFA World Cup 2026

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबियाई पॉप स्टार Shakira की भी फुटबॉल मंच पर वापसी होगी। लगभग एक दशक पहले उनका मशहूर वर्ल्ड कप एंथम Waka Waka काफी लोकप्रिय हुआ था। अब शकीरा ने टूर्नामेंट के लिए ‘Dai Dai’ नाम का नया गाना घोषित किया है।

गुरुवार को सिंगर ने ब्राजील के Maracana Stadium से इंस्टाग्राम पर एक टीजर वीडियो शेयर किया और बताया कि पूरा गाना 14 मई को रिलीज होगा। इस ट्रैक में नाइजीरियाई सिंगर Burna Boy भी नजर आएंगे।

Shakira

शकीरा का 2010 का एंथम ‘Waka Waka’ फीफा वर्ल्ड कप के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक माना जाता है। यह गाना कई बिलबोर्ड चार्ट्स में शानदार प्रदर्शन कर चुका है और वर्षों तक फैंस का पसंदीदा बना रहा।

FIFA World Cup 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक होगा और यह अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट माना जा रहा है। इस दौरान अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में कुल 104 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेक्सिको सिटी में होगा, जबकि फाइनल मुकाबला न्यू जर्सी में आयोजित किया जाएगा।