• Latest
  • Trending
  • All
Budget Session: सरकार और विपक्ष के बीच नहीं निकला रास्ता, विपक्ष बोला- गतिरोध खत्म करने की सरकार ने नहीं की पहल

Budget Session: सरकार और विपक्ष के बीच नहीं निकला रास्ता, विपक्ष बोला- गतिरोध खत्म करने की सरकार ने नहीं की पहल

April 23, 2026
RR vs GT

RR vs GT IPL 2026 प्रीव्यू – पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच का विवरण

May 9, 2026
Shahid Kapoor Kiara Advani

Shahid Kapoor Kiara Advani करेंगे रोमांस!! लव स्टोरी या इमोशनल ट्विस्ट? फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज

May 8, 2026
JSSC Recruitment 2026

JSSC Recruitment 2026: 600 से ज्यादा सरकारी नौकरियां !! 1.4 लाख तक सैलरी, जानिए कैसे होगी भर्ती?

May 8, 2026
Kisan News

Kisan News: खेती में इस्तेमाल होने वाले खरपतवार नाशक पर खतरा! केंद्र सरकार लगा सकती है रोक, जानें क्यों?

May 8, 2026
Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
Saturday, May 9, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

Budget Session: सरकार और विपक्ष के बीच नहीं निकला रास्ता, विपक्ष बोला- गतिरोध खत्म करने की सरकार ने नहीं की पहल

Ashvani Pal by Ashvani Pal
April 23, 2026
in Top News
gu754aqo parliament pti
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

Budget Session: कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि संसद के मौजूदा बजट सत्र में दोनों सदनों में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया है। ऐसे में अडाणी समूह के मामले में विपक्षी दल संयुक्त संसदीय समिति (JPC) गठित करने की मांग सोमवार को भी करेंगे।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘जेपीसी की मांग को लेकर 19 विपक्षी दल एकजुट हैं। सोमवार को भी यह मांग जारी रहेगी।’’

‘समझौते के लिए कोई प्रयास नहीं’

जयराम रमेश ने कहा कि गतिरोध खत्म करने के लिए कोई बीच का रास्ता नहीं निकला है। सरकार और विपक्ष के बीच कोई संवाद नहीं हुआ। लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति की ओर से एक-एक प्रयास किया गया है, लेकिन सरकार ने किसी समझौते पर पहुंचने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभापति ने राजनीतिक दलों की बैठक में कहा कि रास्ता निकालिये, समझौता करिये। उन्होंने यह नहीं बताया कि समझौते का फार्मूला क्या होगा।’’

Budget Session
credit: google

माफी की मांग को लेकर भारी हंगामा

बता दें कि 13 मार्च से शुरू हुए Budget Session के दूसरे चरण के दौरान अभी तक दोनों सदनों ने जम्मू कश्मीर के बजट तथा वित्त विधेयक 2023 को बिना चर्चा के ध्वनि मत से मंजूरी दी है। बजट सत्र के दूसरे चरण के शुरुआती कुछ दिनों में सत्ता पक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लंदन में भारत के लोकतंत्र को लेकर दिये गये बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनसे माफी की मांग को लेकर भारी हंगामा किया।

RelatedPosts

Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026

जेपीसी गठित किए जाने की मांग

बाद में सूरत की अदालत द्वारा राहुल गांधी को एक आपराधिक मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद 24 मार्च को लोकसभा से उनकी सदस्यता समाप्त करने की अधिसूचना जारी की गयी। विपक्ष अडाणी मामले में जेपीसी गठित किए जाने की मांग पर Budget Session के दूसरे चरण की शुरूआत से ही सरकार पर दबाव बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: CSK के लिए MS Dhoni का अद्भुत रिकॉर्ड, इन आंकड़ों से जानिए क्यों स्पेशल हैं माही

राष्ट्रपति के संबोधन से Budget Session की शुरुआत

बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के संबोधन से होती है। राष्ट्रपति संसद के दोनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हैं। इस बार लोकसभा और राज्‍यसभा की संयुक्त बैठक को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार संबोधित करेंगी। संविधान के आर्टिकल 86 (1) में इसका प्रावधान है।

विस्तार से जानिए बजट से जुड़ी कुछ जरूरी बातें-

वित्त मंत्री पेश करता है आम बजट

Budget Session के पहले भाग के दौरान, संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। उसके बाद केंद्रीय बजट पर चर्चा होगी, जहां पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे। वहीं केन्द्रीय वित्त मंत्री बजट पर चर्चा का जवाब देंगी। जब भाषण खत्म हो जाता है तब बजट को सदन के समक्ष रखा जाता है। इसके बाद राज्यसभा मे इसे पेश किया जाता है। उस बजट में सरकार द्वारा जितनी अनुदान (Grant) की मांग की गई है राज्यसभा को उन अनुदान मांगों पर कटौती का कोई अधिकार नहीं होता है।

‘आर्थिक सर्वेक्षण’

आर्थिक सर्वेक्षण या इकोनॉमिक सर्वे एक वार्षिक दस्तावेज है जिसे मुख्य आर्थिक सलाहकार द्वारा तैयार किया जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण को आम तौर पर बजट प्रस्तुत करने से ठीक एक दिन पहले संसद में पेश किया जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण में देश की वर्तमान अर्थव्यवस्था का हिसाब-किताब होता है। इसके द्वारा यह पता चलता है कि देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या है, देश किस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, किस सेक्टर में कितना निवेश हुआ, और आगे क्या-क्या जरूरतें हैं।

Budget Session
cerdit: google

आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर यह तय होता है कि आने वाले साल में देश की अर्थव्यवस्था किस तरह से रहेगी। आर्थिक सर्वेक्षण अर्थव्यवस्था की बेहतर समझ प्रदान करता है, और सरकार आर्थिक सर्वेक्षण का संज्ञान लेकर उसी के अनुसार योजनाओं की घोषणा करती है।

दो चरणों में होता है Budget Session

Budget Session दो चरणों में होता है। इस साल के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से शुरू होगा और 14 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद 14 फरवरी से 12 मार्च तक सामान्‍य अवकाश रहेगा। इस दौरान विभाग संबंधी संसदीय स्‍थायी समितियां अनुदानों की मांग की जांच और अपने मंत्रालयों तथा विभागों से संबंधित रिपोर्ट तैयार करेंगी। करीब एक महीने के अवकाश के बाद बजट सत्र का दूसरा चरण 12 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा।

विभागीय समितियों द्वारा जांच

बजट पर आम बहस पूरी होने के बाद सदन तीन या चार हफ्तों के लिए स्थगित हो जाता है। इस बजट अंतराल के दौरान संसद कि स्थायी समितियां अनुदान की मांग आदि की विस्तार से जांच-पड़ताल करती है और एक रिपोर्ट तैयार करती है। संसद का वित्तीय नियंत्रण मंत्रालयों पर स्थापित हो सके इसीलिए स्थायी समिति (Standing committees) की व्यवस्था को 1993 में शुरू किया गया था।

धन विधेयक भी होता है पारित

Budget Session के दूसरे भाग के दौरान, इस रिपोर्ट को दोनों सदनों में चर्चा करने के लिए रखा जाता है। बजट सत्र के दूसरे भाग के दौरान, सरकार के विधायी एजेंडे के अलावा विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा पर ध्यान दिया जाता है। सत्र के दूसरे चरण में केंद्रीय बजट, एक धन विधेयक भी पारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2023: PBKS vs KKR Live Updates

Tags: Budget session
ADVERTISEMENT
Previous Post

IPL 2023: कौन सा बल्लेबाज लगा सकता है, इस सीजन सबसे लंबा छक्का, आइए जानते है, पूरी खबर विस्तार से !!

Next Post

Navjot Singh Sidhu:10 महीने कि जैल से छूटते ही बरसे केंद्र पर सिद्धू

Next Post
Navjot Singh Sidhu

Navjot Singh Sidhu:10 महीने कि जैल से छूटते ही बरसे केंद्र पर सिद्धू

Ajay Devgan

Happy Birthday Ajay Devgan: कई सम्मानों के बने हकदार, कैसे हुआ अजय का Bollywood सफर साकार!

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.