IPL 2023 में दुनिया के बड़े से बड़े विस्फोटक बल्लेबाज शिरकत करते हैं, लेकिन इस कौन सा बल्लेबाज लगा सकता है लंबे से लंबे छक्के जानते है कौन हो सकते हैं वो बल्लेबाज।
1. हैरी ब्रूक

Source – Google
IPL 2023: इंग्लैंड के खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं, युवा विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ब्रूक में लंबे-लंबे छक्के लगाने की काबिलियत है। वह इस बार IPL में अपना डेब्यू करने वाले हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद की स्क्वाड का हिस्सा भी है।
2. आंद्रे रसल

source – Google
IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के खेलने का अंदाज हर किसी को पसंद आता है। यह बल्लेबाज पिच पर आते ही गेंदबाजों पर बरस पड़ता है, वे लंबे लंबे छक्के लगाने के लिए ही जाने जाते हैं। रसेल पहले भी IPL में कई लंबे छक्के ज़माते रहते हैं। इस बार भी वह सबसे लंबे छक्के जमाने वालों की सूची में शामिल हैं।
3. गलेंन मैक्सवेल

Source – Google
IPL 2023: ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल लंबे अरसे से अपनी उस लय में नहीं हैं, फिर भी जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं, वह है ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, और लंबे लंबे छक्के। हालांकि अगर इस सीजन में वह अपनी फॉर्म में वापसी कर जाते हैं तो वह गेंदबाजों की हालत खराब कर सकते हैं, गेंदबाज उनकी बल्लेबाजी से वैसे भी डरते ही है।मैक्सवेल भी खूब छक्के जमाते हैं। वह IPL 2023 का सबसे लंबा छक्का लगाने की लिस्ट में शामिल भी है।
4. जोश बटलर

Source – Google
IPL के पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जोस बटलर अगर एक बार सेट हो जाते हैं तो फिर उनको रोकना काफी मुश्किल हो जाता है।वो गेंदबाजी की तो धज्जियां उड़ा कर रख देते है। अगर इनके बल्ले पर सही से गेंद आ गई तो वह स्टेडियम के पार ही जाती है। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज इस बार भी तूफान मचा सकते है, और यह भी इस IPL का सबसे लंबा छक्का जडने का मतदता रखते हैं।
ये भी पढ़े: Top 5 IPL Teams With Most Wins In The Tournament, Check Now
5. लियाम लिविंगस्टोन

Source – Google
IPL 2023: इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने पहचाने तो जाते ही हैं। साथ में ही वह पिच पर आते ही बाउंड्रीज जड़ना शुरू कर देते है। यह बल्लेबाज जितने चौके जड़ता है, उतने ही छक्के भी लगाता है। इसी खास बात के लिए लिविंगस्टोन लंबे-लंबे छक्के जड़ने में माहिर हैं। ऐसे में इस बार IPL में वह सबसे लंबा छक्का लगाने के सबसे बड़े दावेदार हैं। लिविंगस्टोन पंजाब किंग्स की स्क्वाड में भी शामिल हैं।
ये भी पढ़े: IPL 2023: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की सालाना कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर, वापसी के लिए कर रहा संघर्ष!





