भारत में BMW की R18 ट्रान्सकांटिनेंटल लॉन्च हो चुकी है इसका बेहतरीन डिजाइन और शानदार फीचर्स लोगो को बेहद पसंद आने वाले है। जी हां BMW R18 ट्रान्सकांटिनेंटल बेहतरीन गाड़ियों में से एक होने वाली है। ये प्रीमियम केटेगरी की एक क्रूजर टूरिंग बाइक है।

credit: google
BMW R18 और R18 Classic के बाद अब बीएमडब्लू R18 ट्रान्सकांटिनेंटल आई है। BMW R18 ट्रान्सकांटिनेंटल का मॉडल पिछले दो क्रूजर सेगमेंट बीएमडब्लू R18 और R18 Classic से काफी अलग है। साथ इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा है। जानिए क्या है नयी बीएमडब्लू R18 ट्रान्सकांटिनेंटल की कीमत और इसके फीचर।
BMW R18 ट्रान्सकांटिनेंटल के फीचर

credit: google
- बीएमडब्लू R18 ट्रान्सकांटिनेंटल में 1802 सीसी का बॉक्सटेर ट्विन इंजन उपलब्ध है।
- ये 90 bhp की पावर जनरेट करता है।
- 158 नूतन मिटेर का टॉर्क जनरेट करता है।
- इसकी अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर/घंटा है।
- ये पांच रंगो में उपलब्ध है – स्टॉर्म मैटेलिक, मिनरल व्हाइट मैटेलिक, गैलेक्सी डस्ट, ग्रेविक ब्लू मैटेलिक, और मेनहट्टन मैटेलिक मैट।
- इसके आगे और पीछे दोनों पहियों में डिस्क लगे है।
- 10.25 इंच का बड़ा कलर टीएफटी डिस्प्ले है।
- मार्शल गोल्ड का म्यूजिक सिस्टम लगा है।
- 24 लीटर का फ्यूल टैंक उपलब्ध है।
- इसमें रिवर्स गियर भी दिया गया है।
BMW R18 ट्रान्सकांटिनेंटल का डिजाइन

credit: google
बीएमडब्लू R18 ट्रान्सकांटिनेंटल मुख्य रूप से टूर करने के उद्देश्य से बनायीं गयी है। इसमें 10.25 इंच का बड़ा कलर टीएफटी डिस्पले लगाया गया है। इसके अलावा इसमें लाइट अलॉय कास्ट व्हील, ब्रॉड पिलियन सीट, स्टोरेज केस, हैंडलबार माउंटेड फेयरिंग, विंडशील्ड के साथ ही विंड डिफ्लेक्टर है। साथ ही इसमें कुल चार एनालॉग इंस्ट्रूमेंट उपलब्ध है।
इसकी खासियत

credit: google
इसमें तीन ड्राइविंग मोड रेन, रोल और रॉक दिया गया है , जो अलग अलग परिस्थितिओ के अनुसार प्रयोग किये जा सकते है। इसके साथ ही इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल एंड एंड्रॉयड कार प्ले, हीटेड ग्रिप्स के साथ साथ हीटेड सीट्स, राइड एनालॉग, राइडर डिटेल और खास तौर पर वॉयस कमांड जैसे खास फीचर दिए गये है, जो आपकी राइड को और भी बेहतरीन बनाएंगे।
BMW R18 ट्रान्सकांटिनेंटल की कीमत

credit: google
इसे कंपनी ने 31.5 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया है। जो की काफी महँगी है। इसकी Onroad कीमत 35 लाख तक बताई जा रही है। हालांकि एडवेंचर बाइक के शौकीन लोगो के लिए काफी ख़ास साबित होगी। इसके फीचर और इसके लुक को देखते हुए इसकी कीमत को सही कहा जा सकता है।
Also read: BMW Has Officially Unveiled The Next Generation 5 series







