• Latest
  • Trending
  • All
vikram samvat 2080

Vikram Samvat 2080: आज से शुरू हो रहा है हिंदू नववर्ष, जानिए हिंदू कैलेंडर की 10 मुख्य बातें

March 22, 2023
टाटा मोटर्स EV डिस्काउंट

टाटा मोटर्स EV डिस्काउंट: EV मार्केट में धमाका, 3. 80 लाख तक छूट, मार्च तक ऑफर वैलिड

March 16, 2026
आलिया भट्ट Eternal Kids Production

आलिया भट्ट Eternal Kids Production: आलिया भट्ट बनाएंगी बच्चों के लिए खास फिल्में, लॉन्च किया नया प्रोडक्शन लेबल

March 15, 2026
पवित्रा पुनिया मंगेतर

पवित्रा पुनिया मंगेतर : एजाज खान से ब्रेकअप के बाद पवित्रा पुनिया ने की सगाई, जानिए कौन है करोड़पति मंगेतर?

March 15, 2026
Election Commission

Assembly Elections: पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान, बंगाल में दो चरणों में वोटिंग, 4 मई को नतीजे

March 15, 2026
Milk Adulteration

Milk Adulteration: कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध, ऐसे परखें क़्वालिटी

March 15, 2026
Biofuel Briquettes

Biofuel Briquettes: LPG संकट के बीच एक शिक्षक ने कर दिखाया कमाल, कचरे से बनाया सस्ता ईंधन

March 15, 2026
MP Weather

MP Weather: मप्र में गर्मी के बीच आंधी-बारिश की एंट्री, कई ज़िलों में बदलेगा मौसम

March 15, 2026
Vastu Tips

Vastu Tips: घर से निकलते समय इन चीजों के हो जाएं दीदार तो समझो चमकने वाली है किस्मत

March 15, 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू, मां दुर्गा की बरसेगी असीम कृपा, इस तरह करें आगमन की तैयारी

March 15, 2026
Election Commission

Assembly Elections: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा आज, चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

March 15, 2026
बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026

बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026: लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म, इस तारीख पर रिजल्ट हुआ कन्फर्म

March 14, 2026
AI की वजह से नौकरी खतरे में

AI की वजह से नौकरी खतरे में: AI खाएगा Meta के 20% कर्मचारियों की नौकरी?? टेक दुनिया में शुरू हो गया संकट

March 14, 2026
Monday, March 16, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Informative

Vikram Samvat 2080: आज से शुरू हो रहा है हिंदू नववर्ष, जानिए हिंदू कैलेंडर की 10 मुख्य बातें

Ashvani Pal by Ashvani Pal
March 22, 2023
in Informative, Top News
vikram samvat 2080
1
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

Vikram Samvat 2080: हिंदू कैलेंडर का नया वर्ष विक्रम संवत 2080 की आज यानि 22 मार्च से शुरुआत हो रही है। अंग्रेजी कैलेंडर के वर्ष 2023 से हिंदू विक्रम संवत 2080 कुल 57 वर्ष आगे होगा। आज से ही चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि से 9 दिनों तक देवी दुर्गा की उपासना का महापर्व भी आरंभ हो जाएगा।

संवत्सर का नाम नल (Vikram Samvat 2080)

Vikram Samvat 2080: हर साल चैत्र प्रतिप्रदा तिथि से नया विक्रम संवत शुरू हो जाता है। हिंदू कैलेंडर का पहला महीना चैत्र और आखिरी महीना फाल्गुन होता है। वहीं, इस बार संवत्सर का नाम नल होगा, राजा बुध ग्रह होंगे और मंत्री शुक्र ग्रह होंगे। आइए आज के इस विशेष रिपोर्ट में आपको बताते हैं हिंदू विक्रम संवत 2080 से जुड़ी कुछ खास बातें…

vikram samvat 2080
credit: google
  • हिंदू नववर्ष से जुड़ी 10 खास बातें

  • 1- गणितीय नजरिए से एकदम सटीक

बता दें कि विक्रम संवत की शुरुआत राजा विक्रमादित्य ने शुरू किया था। राजा विक्रमादित्य ने अपनी विक्रम संवत के शुरू होने पर अपनी जनता के सभी कर्जों से राहत प्रदान की थी। विक्रम संवत हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Why Meditation is a must in today’s stressful lives?

इस संवत को गणितीय नजरिए से एकदम सटीक काल गणना माना जाता है। विक्रम संवत को राष्ट्रीय संवत माना गया है। नए विक्रम संवत के शुरूआत होने पर देश के अलग-अलग स्थानों पर इसके अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

  • 2- “तमसो मां ज्योतिर्गमय्” है आधार 

Vikram Samvat 2080: चैत्र महीना हिंदू नववर्ष का पहला महीना होता है यह होली के बाद शुरू हो जाता है। यानी फाल्गुन पूर्णिमा तिथि के बाद चैत्र कृष्ण प्रतिपदा लग जाती है फिर भी उसके 15 दिन बाद नया हिंदू नववर्ष क्यों मनाया जाता है?

दरअसल इसके पीछे क्या तर्क है कि हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष पूर्णिमा से अमावस्या तिथि के 15 दिनों तक रहता है और कृष्ण पक्ष के इन 15 दिनों में चंद्रमा धीरे-धीरे लगातार घटने के कारण पूरे आकाश में अंधेरा छाने लगता है। सनातन धर्म का आधार हमेशा अंधेरे से उजाले की तरफ बढ़ने का रहा है यानि “तमसो मां ज्योतिर्गमय्”।

इसी वजह से चैत्र माह के लगने के 15 दिन बाद जब जब शुक्ल पक्ष लगता है और प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष मनाया जाता है। अमावस्या के अगले दिन शुक्ल पक्ष लगने से चंद्रमा हर एक दिन बढ़ता जाता है जिससे अंधकार से प्रकाश की समय आगे बढ़ता है।

  • 3- गणितज्ञ भास्कराचार्य ने की गणना

चैत्र माह की प्रदिपदा तिथि पर ही महान गणितज्ञ भास्कराचार्य ने सूर्योदय से सूर्यास्त तक दिन, माह और वर्ष की गणना करते हुए हिंदू पंचांग की रचना की थी। इस तिथि से ही नए पंचांग प्रारंभ होते हैं और वर्ष भर के पर्व, उत्सव और अनुष्ठानों के शुभ मुहूर्त निश्चित होते हैं।

  • 4- पौराणिक महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि का निर्माण किया था। इस वजह से भी चैत्र प्रतिपदा तिथि का इतना महत्व है।

vikram samvat 2080
credit: google
  • 5- सतयुग का प्रारम्भ

इसी दिन से नया संवत्सर भी आरंभ हो जाता है इसलिए इस तिथि को नवसंवत्सर भी कहते हैं। सभी चारों युगों में सबसे पहले सतयुग का प्रारम्भ इसी तिथि यानी चैत्र प्रतिपदा से हुआ था। यह तिथि सृष्टि के कालचक्र प्रारंभ और पहला दिन भी माना जाता है।

  • 6- बाली का वध

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर भगवान राम ने वानरराज बाली का वध करके वहां की प्रजा को मुक्ति दिलाई। जिसकी खुशी में प्रजा ने घर-घर में उत्सव मनाकर ध्वज फहराए थे।

  • 7- मनाए जाते हैं कई पर्व

हिंदू नववर्ष को महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा तथा आंध्र प्रदेश में उगादी पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। आज ही के दिन भगवान झूलेलाल की जयंती, चैत्र नवरात्रि का प्रारम्भ इत्यादि पर्व मनाए जाते हैं।

  • 8- मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा

चैत्र प्रतिपदा नवरात्रि पर शक्ति की आराधना की जाती है जहां पर मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव और फिर चैत्र पूर्णिमा पर भगवान राम के सबसे प्रिय भक्त हनुमान की जयंती मनाई जाती है।

vikram samvat 2080
credit: google
  • 9- ये रहे विक्रम संवत के 12 महीने

(Vikram Samvat 2080): हिंदू कैलेंडर में कुल 12 माह होते हैं जो इस प्रकार है। चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन।

यह भी पढ़ें: PM MODI के खिलाफ पोस्टर मामले में 6 गिरफ्तार और 100 FIR दर्ज, AAP कार्यालय से निकली वैन में भी मिली पोस्टर

  • 10- महीनों के नाम के आधार

हिंदू कैलेंडर के सभी महीने नक्षत्र के नाम पर रखे गए हैं। पूर्णिमा तिथि पर जो नक्षत्र रहता है उसी नक्षत्र के नाम पर हिंदी महीनों के नाम रखे गए हैं। जैस चैत्र का महीना चित्रा नक्षत्र के नाम पर रखा गया इसी प्रकार वैशाख विशाखा के नाम पर, ज्येष्ठ ज्येष्ठा नक्षत्र के नाम पर। इसी तरह सभी 12 हिंदू महीनों का नाम नक्षत्रों के नाम रखा गया है।

Tags: Hindu New YearVikram Samvat 2080

Recent Posts

  • टाटा मोटर्स EV डिस्काउंट: EV मार्केट में धमाका, 3. 80 लाख तक छूट, मार्च तक ऑफर वैलिड
  • आलिया भट्ट Eternal Kids Production: आलिया भट्ट बनाएंगी बच्चों के लिए खास फिल्में, लॉन्च किया नया प्रोडक्शन लेबल
  • पवित्रा पुनिया मंगेतर : एजाज खान से ब्रेकअप के बाद पवित्रा पुनिया ने की सगाई, जानिए कौन है करोड़पति मंगेतर?
  • Assembly Elections: पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान, बंगाल में दो चरणों में वोटिंग, 4 मई को नतीजे
  • Milk Adulteration: कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध, ऐसे परखें क़्वालिटी

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.