Satish Kaushik Death Case: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है और अब दिल्ली पुलिस (Delhi police) विकास मालू की वाइफ का बयान दर्ज करने के साथ ही पूछताछ भी करना चाहती है।
बता दें कि कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू की वाइफ ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने सतीश कौशिक से बिजनेस के लिए 15 करोड़ रुपए लिए थे और यह पैसा लौटाना ना पड़े, इसलिए उन्होंने साजिश के तहत गलत दवाई दे दी। (Satish Kaushik Death Case)
पुलिस नोटिस भेजेगी
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बतायाकि सतीश कौशिक की मौत के मामले में अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है और उनके परिवार ने भी कोई संदेह नहीं जताया है। (Satish Kaushik Death Case)

इसके बाद अब दिल्ली पुलिस इस मामले में विकास मालू की पत्नी को दोबारा नोटिस भेजेगी। पुलिस विकास मालू की वाइफ के बयान दर्जकरने के अलावा पूछताछ भी करना चाहती है। (Satish Kaushik Death Case)
Also Read: Chandelier Designs and Ideas
कौशिक की पत्नी का बयान
सतीश की पत्नी शशि कौशिक का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने सतीश कौशिक और विकास मालू को अच्छा दोस्त बताया है। उनका कहना कि वो इस तरह की किसी बात पर लड़ाई नहीं करते। (Satish Kaushik Death Case)

इसके अलावा उन्होंने विकास मालू के 15 करोड़ रुपए लेने से भी मना करते हुए कहा कि विकास मालू बहुत अमीर है उनको पैसे मांगने की आवश्यकता नहीं है। (Satish Kaushik Death Case)
Also Read: PM Awas Yojna: पीएम आवास योजना के नाम पर 2 लाख की ठगी, महिला से अधिकारी बनकर शख्स ने ऐसे ऐंठी रकम!

