शराब घोटाले मे अरेस्ट Manish Sisodiya से लगातार पूछताछ का सिलसिला जारी हैं। अब तक CBI द्वारा सिसोदिया के साथ पूछताछ की जा रही थी, लेकिन अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा तिहाड़ जेल में मंगलवार को सुबह 11:30 बजे से पूछताछ जारी हैं।
ED द्वारा की जा रही Manish Sisodiya से पूछताछ
मंगलवार को ED व्दारा तिहाड़ जेल में बंद Manish Sisodiya से पूछताछ की जा रही हैं। ये सवाल जवाब का सिलसिला करीब 11:30 बजे से पूछताछ की गई। ED ने सिसोदिया से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले मे सवाल पूछे।

2 दिन की इस पूछताछ के बाद 9 मार्च को ED सिसोदिया को गिरफ्तार कर सकती हैं। ED द्वारा सिसोदिया से पूछा गया कि 100 करोड़ की रिश्वत के बारे मे बताओ?

साथ ही पूछा कि शराब नीति में अचानक परिवर्तन क्यों किया?
Also read: Manish Sisodiya की CBI रिमांड 2 दिन बढ़ी, ज़मानत की अर्जी पर 10 मार्च को होगी सुनवाई
20 मार्च तक जेल में ही रहेंगे सिसोदिया
बता दे सोमवार को दिल्ली की राउज ईवेन्यू कोर्ट में Manish Sisodiya को 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश दिया गया था।

साथ ही ED को भी सिसोदिया से 3 दिन तक पूछताछ करने की अनुमती मिली थी। मनीष सिसोदिया द्वारा कोर्ट में ज़मानत की अर्जी दी गई थी। जिस पर 10 मार्च को सुनवाई की जाएगी।
Manish Sisodiya को फ़िलहाल तिहाड़ जेल के वार्ड नंबर 9 में रखा गया हैं। बताया जा रहा हैं कि सिसोदिया को सभी खतरनाक मुजरिमों के साथ रखा गया हैं। साथ ही उन्हें कुछ मूलभूत आवश्यक सामग्री दी गई।

सिसोदिया अभी अंडरट्रायल आरोपी हैं इसी के चलते उन्हें कडियों वाले कपड़े नहीं पहनाए गए हैं। वो अपनी सुविधा के अनुसार कपड़े पहन सकते हैं।
ED द्वारा शराब नीति केस में अरुण पिल्लई की हुई गिरफ्तारी
सिसोदिया से ED की पूछताछ तो जारी रहेगी लेकिन इस बीच दिल्ली कोर्ट ने शराब नीति को में हैदराबाद के बिजनेस मैन अरुण पिल्लई को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। गिरफ्तारी सोमवार रात को हुई।

अब अरुण पिल्लई भी 13 मार्च तक ED की रिमांड में हैं। इस केस में यह 11 वीं गिरफ्तारी बताई जा रही हैं। अरुण शराब कारोबारियों के साउथ ग्रुप का हेड हैं। अरुण को लोकल कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहाँ ED द्वारा कोर्ट से पूछताछ की अनुमती मांगी जाएगी।
बता दे आम आदमियों पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री Manish Sisodiya पर आबकारी घोटाले का आरोप लगा हैं। जिसके चलते अब तक सिसोदिया के साथ CBI द्वारा पूछताछ चल रही थी। जिसके बाद सिसोदिया ED की रिमांड में हैं।
Also read: Delhi Liquor Policy Scam : Delhi Dy CM Manish Sisodia Requests CBI to Defer Questioning

