Nawazuddin Siddiqui: बीतें दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी Nawazuddin Siddiqui काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में नवाज की पत्नि ने उनपर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके चलते दोनों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जहां एक ओर पत्नि के साथ तो वही दूसरी और उनके भाइयों से तकरार का मामला नजर आ रहा है।

Credit: Google
रिपोर्ट्स की मानें तो नवाजुद्दीन की मां की तबीयत थोड़ी खराब चल रही है, ऐसे में जब नवाज अपनी मां की खैरियत लेने उनके घर पहुंचे तो उनके भाई ने उन्हें घर के बाहर ही रोक दिया।
अपने ही भाइयों से हुई नवाजुद्दीन की तकरार
Nawazuddin Siddiqui: मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नवाजुद्दीन की मां बीमार चल रहीं हैं। बीती रात नवाजुद्दीन अपने वर्सोवा में स्थित बंगले पर अपनी माँ से हालचाल लेने के लिए पहुंचे, लेकिन उनके भाई फैजुद्दीन ने उन्हें घर में अंदर आने ही नहीं दिया। नवाज को घर में काम करने वाले व्यक्ति ने उन्हें ये कहकर वापस लौटा दिया कि, अभी उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है और वह फिलहाल किसी से मिलना नहीं चाहतीं।

Credit: Google
नवाज ये सुनकर वापस लौट आए। बता दें कि उनकी पत्नि के आरोप लगाने से पहले Nawazuddin Siddiqui के भाई और ‘बोले चूड़ियां’ के डायरेक्टर शमस नवाब सिद्दीकी भी अपने भाई नवाजुद्दीन पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं।
नवाजुद्दीन ने नहीं बनने दिया भाइयों का भविष्य

Credit:Google
नवाजुद्दीन के भाई शमस ने अपने एक इंटरव्यू में नवाज पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने भाइयों को कभी भी आगे नहीं बढ़ने दिया और नाहीं उनका साथ दिया। उन्होंने भाई नवाजुद्दीन पर ये भी आरोप लगाया कि जब वह अपनी फिल्म “बोले चूड़ियां” बना रहे थे, तो एक्टर ने बीच में ही उनके साथ काम करने से मना कर दिया था।
Also Read:KRK Slams Bhaijan, Calls Him ‘Budhao’!!
नवाजुद्दीन ने छोड़ा अपनों का साथ
Nawazuddin Siddiqui: सिर्फ उनकी पत्नि आलिया ही नहीं, मैं भी एक ऐसा उदाहरण हूं, जो बताता है कि वह अपनों का साथ ही छोड़ देते हैं। गौरतलब है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ उनकी पत्नी ने एक नहीं, बल्कि कई आरोप लगाए हैं। पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर दुष्कर्म का आरोप, फिर उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

Credit: Google
इसके अलावा आलिया ने दहेज प्रथा का भी आरोप लगाया था, हालांकि कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। फिर जब नवाजुद्दीन ने अपने बच्चों की कस्टडी को लेकर कोर्ट के सामने अपनी बात रखी थी, तब कोर्ट ने दोनों पति-पत्नी कोअगली सुनवाई से पहले अपनी चीजों को सुलझाने के निर्देश दिया था।
Also Read:Brahmastra 2 :कौन निभाएगा देव का किरदार? रणवीर, ऋतिक या यश कौन होगा स्टार ?







