Osho Biopic Release Date: भोजपुरी और बॉलीवुड एक्टर रवि किशन इन दिनों आचार्य रजनीश की बायोपिक “सीक्रेट्स ऑफ लव” को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसमें वह आचार्य रजनीश उर्फ ओशो के किरदार में नजर आएंगे।

ये मूवी टॉकीज में नहीं लगेगी, बल्कि सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। खबर है कि सीक्रेट्स ऑफ लव फिल्म MX प्लेयर पर 6 मार्च, 2023 को स्ट्रीम होगी। (Osho Biopic)

पूरे जीवन यात्रा दिखाएंगे

सीक्रेट्स ऑफ लव फिल्म के डायरेक्टर रितेश एस कुमार हैं। उन्होंने कहा कि ओशो की बायोपिक में उनके बचपन से लेकर पूरी यात्रा को दर्शाया गया है। (Osho Biopic)

Osho Biopic
Credit- Google

अमेरिका में ओशो के साथ जो भी हुआ, वो सबकुछ इस फिल्म में दिखाया जाएगा। इसके साथ ही ओशो की सबसे पॉपुलर स्पीच “संभोग से समाधि की ओर” को भी फिल्म में लिया गया है। (Osho Biopic)

टीम ने ओशो पर पर की रिसर्च

कुछ वक्त पहले दैनिक भास्कर के साथ इंटरव्यू के दौरान रितेश एक कुमार ने ओशो बायोपिक को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया, की सीक्रेट्स ऑफ लव से पहले ओशो पर रिवेलियस फ्लॉवर फिल्म बनाई गई थी।

Osho Biopic
Credit- Google

लेकिन उसमें सिर्म उनके आध्यात्म पर ही ज्यादा फोकस किया गया था। हमने अपनी फिल्म में ओशो को पूरी जिंदगी के बारे में दिखाने की कोशिश की है। इसके लिए हमारी टीम ने बहुत ज्यादा वक्त तक रिसर्च और मेहनत की है।

Also Read: Brahmastra 2 :कौन निभाएगा देव का किरदार? रणवीर, ऋतिक या यश कौन होगा स्टार ?

क्या है डायरेक्टर का कहना (Osho Biopic)

डायरेक्टर ने आगे बताया कि मेरा मानना है कि ओशो की बातें और विचार सभी लोगों तक पहुंचने चाहिए।बच्चों को भी यह फिल्म देखनी चाहिए, जिससे उन्हें ओशो से कुछ सीख मिल सके।

Osho Biopic
Credit- Google

मेरा दावा है कि यह फिल्म लोगों के सोचने के नजरिए को पूरी तरह से बदल देगा। बता दें कि फिल्म में रवि किशन की भूमिका को सराहा गया है। (Osho Biopic)

Also Read: Why Meditation is a must in today’s stressful lives?