• Latest
  • Trending
  • All
Siddique Kappan

Siddique Kappan: 28 माह बाद जेल से रिहा हुए केरल पत्रकार सिद्दीकी कप्पन, हाथरस कांड में हिंसा का लगा था आरोप

February 4, 2023
Kisan News

Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी

March 8, 2026
Methi ke Fayde

Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे

March 7, 2026
Dwidwadash Yog in march

Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल

March 7, 2026
भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

March 7, 2026
Shani Dev

Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

March 7, 2026
Severe heat in MP

Severe heat: मप्र में इस बार प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार, पारा अभी से 38 °C के पार

March 7, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत vs न्यूज़ीलैंड – ये तीन मुकाबले तय करेंगे मैच का रुख

March 7, 2026
Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

March 7, 2026
Cylinder Price in MP

Cylinder Price: मध्य प्रदेश में 11 महीने बाद घरेलू LPG सिलेंडर हुआ 60 रुपए महंगा, नर्मदापुरम में सबसे महंगा

March 7, 2026
Indore's Ger

Rang Panchami: इंदौर की गेर में मिसाइलों से बरसाएंगे रंग, टेसू के फूलों से बने गुलाल से बनेगा तिरंगा

March 7, 2026
Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल

Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल जल्द हो सकता है लॉन्च, नए फीचर्स और बेहतर राइड क्वालिटी मिलने की उम्मीद

March 7, 2026
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त कब आएगी? ₹2000 ट्रांसफर को लेकर बड़ा अपडेट

March 7, 2026
Sunday, March 8, 2026
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
No Result
View All Result
Home State Uttar Pradesh

Siddique Kappan: 28 माह बाद जेल से रिहा हुए केरल पत्रकार सिद्दीकी कप्पन, हाथरस कांड में हिंसा का लगा था आरोप

by Mantu Singh
February 4, 2023
in Uttar Pradesh
Siddique Kappan
0
SHARES
716
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Siddique Kappan। लखनऊ की जेल में बंद केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जेल से रिहाई हो गई चुकी है। वे गुरुवार को सुबह के वक्त जेल से बाहर निकले। लखनऊ हाईकोर्ट ने सिद्दीकी कप्पन को 23 दिसंबर को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी थी। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश संजय शंकर पांडे ने कप्पन को एक-एक लाख रुपये की दो जमानतें और इसी धनराशि का मुचलका दाखिल करने पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था।

Siddique Kappan ऐसे हुए गिरफ्तार

Siddique Kappan

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से संबंध रकने के आरोप में लखनऊ की जेल में बंद केरल के कथित पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की गुरूवार को 28 महीने बाद रिहाई हो गई। जेल से बाहर निकलते ही कप्पन ने कहा कि वह हाथरस में रिपोर्टिंग करने गए थे। उनके पास सिर्फ दो पेन और एक नोटबुक था। इसके बावजूद पुलिस ने उनको टैक्सी चालक के साथ गिरफ्तार कर लिया था।

कप्पन का आरोप है कि जमानत मंजूर होने के बाद भी उसे जेल में रखने के लिए जमानतदारों के सत्यापन में देरी की गई। पता नहीं पुलिस उसे जेल में क्यों रखना चाहती है। उसने कहा कि मेरे जेल में रहने से किसी को क्या फायदा है मुझे नहीं पता। लेकिन, न्याय की जीत हुई।

खुद को बेगुनाह कहते हुए Siddique Kappan का कहना है कि उसके खाते से कोई लेनदेन नहीं हुआ। पुलिस व ईडी ने उस पर मनी लांड्रिंग सहित फर्जी मुकदमे दर्ज किए है। लिहाजा खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए वह आखिरी दम तक लड़ाई लडेगा। उधर, जेल के बाहर मौजूद उसकी पत्नी रिहाना और बेटा मोहम्मद मुजम्मिल उसे देखकर काफी भावुक हो गए। दोनों कप्पन से लिपटकर रोने लगे।

कप्पन ने रिहाई के दौरान जेल प्रशासन पर धमकाने का आरोप भी लगाते हुए कहा कि बाहर जाकर आगर कुछ बोला तो फिर से जेल में डाल दिये जाओगे। हालांकि जेल प्रशासन ने कप्पन के आरोप को गलत ठहराया है।

PFI से कोई नाता नहीं

सिद्दीकी कप्पन ने कहा कि उसका पीएफआई से कोई रिलेशन नहीं है। उसके अकाउंट से कोई बड़ा लेनदेन नहीं हुआ है और न ही उसके खाते में कहीं से पैसे आए हैं। हाथरस मामले में दूसरे पत्रकारों की तरह वह भी कवरेज करने गया था। उसने कहा कि उसके मोबाइल में कांग्रेस, बीजेपी सहित कई पार्ट्रियों के कई नेताओं के मोबाइल नंबर थे।

यहां अरेस्ट

चर्चित हाथरस कांड के दौरान कथित पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को गिरफ्तार किया गया था। कप्पन पर हवाला से धन प्राप्त कर के देश विरोधी कामों सहित अन्य आरोपों को ध्यान में रखते हुए ईडी ने कप्पन पर कार्रवाई की थी।
जांच के दौरान पाया गया था कि सिद्दीकी कप्पन, अतिकुर रहमान, मसूद अहमद और मोहम्मद आलम को यूपी पुलिस ने 7 अक्टूबर 2020 को रिपोर्ट दर्ज कर उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने, दंगे भड़काने और आतंक फैलाने हाथरस जा रहे थे।

ऐसा कहा गया कि आरोपी सिद्दीकी कप्पन PFI के मुखपत्र तेजस डेली में काम करता था। साथ ही आरोपी को 2015 में दिल्ली में दंगे करने के लिए नियुक्त किया गया था। विवेचना से यह पता चला कि पीएफआई के सदस्य रऊफ व अन्य सदस्यों को एक षडयंत्र के तहत विदेश से 1 करोड़ 38 लाख रुपए दिए गए थे।

पुलिस ने बना दिया PFI का सचिव- कप्पन

कप्पन ने जेल से छूटने पर कहा कि पत्रकारिता एक गतिविधि है न कि अपराध। शायद यहां पत्रकार को फ्रीडम नहीं है। मैं हाथरस में कवरेज करने गया था, लेकिन पुलिस ने मुझे पीएफआई का सचिव बना दिया। इसके बाद 28 महीने की जेल काटी, करियर और मां को खोया। कप्पन ने कहा कि आरोपों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

भावुक हुआ कप्पन

Brief chat with Siddique Kappan post his release from Lucknow jail. pic.twitter.com/bzL0jw4JCf

— Piyush Rai (@Benarasiyaa) February 2, 2023

Also Read: Asaram Bapu List of Scandals and Life History!! See How Bapu Got Involved in 700 Crore Land

भावुक होकर Siddique Kappan ने बताया कि बेटा केरल के प्रियदर्शनी कॉलेज में बीसीए सेकेंड ईयर का स्टुडेंट है। उसकी पढ़ाई प्रभावित हुई तो पत्नी रिहाना को भी खर्च के लिए संघर्ष करना पड़ा। उसने बताया कि जेल में रहने के दौरान उसे भाषा की परेशानी से जूझना पड़ा। उसे जिला जेल की हाता 6 की बैरक नंबर 39 में बंद रहने के दौरान मुकदमें से जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाती थी।

मलयालम में परेशानी के चलते उसने अंग्रेजी वाला रायटर दिलाने के लिए जेल प्रशासन से गुहार लगाई। इस पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने जेलर व डिप्टी जेलर को निगरानी में लगाने के साथ परेड में उसकी परेशानी सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।

Also Read: Love Marriage: मजहब की दीवार तोड़ सबा बनी सोनी, इस्लाम छोड़ चुनी सनातन की राह

Tags: Siddique KappanUttar Pradesh
ShareTweetPin
Mantu Singh

Mantu Singh

Recent Posts

  • Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी
  • Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे
  • Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल
  • भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?
  • Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.