Rashmika Mandanna: साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री और नेशनल क्रस कही जाने वाली रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपने बॉलिवुड डेब्यू को लेकर चर्चाओं में हैं। राश्मिका फिल्म “गुडबाय” से हिंदी सिनेमा में अपना कदम रख रही हैं। जिसमें वह बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन को शेयर करेंगी। राश्मिका अपनी अपकमिंग मूवी का जमकर प्रमोशन करती दिख रही हैं। इसी बीच हाल ही में Rashmika Mandanna ने अपने एक इंटरव्यू में उन दिनों को याद करते हुए, अपने दर्द का बयान किया, उन्होंने बताया कि जब उन्हें डियर कॉमरेड फिल्म में विजिय देवरकोंडा के साथ एक बोल्ड सीन करने के कारण Rashmika Mandanna को बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। एक्ट्रेस अपने दर्द को याद करते हुए कहती हैं कि वह उस समय नींद से उठकर रात-रात भर रोया करती थी।

CREDIT: GOOGLE.COM
ये भी पढ़े: Salman Khan Fan: बॉलिवुड इंडस्ट्री के भाई जान सलमान खान से मिलने 1100 किलोमीटर साइकिल चलाकर जबलपुर से मुम्बई पहुंचा फैन, जानिए कौन हैं वो भाई जान का फैन
बोल्ड सीन के समय अभिनेत्रियों को काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता हैं,

CREDIT: GOOGLE.COM
यह बात सिर्फ राश्मिका के साथ ही नहीं है, यह दर्द सिर्फ राश्मिका का नहीं बल्कि पूरी बॉलिवुड इंडस्ट्री से लेकर सभी अभिनेत्रियों को इस दर्द और इस समय से गुजरना पड़ता हैं। इसी कड़ी में बीते कुछ दिनों पहले साउथ और बॉलिबुड की जानी मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने मन की बात को शेयर करते हुए कहा था, किसी भी हीरों के साथ बोल्ड और इंटीमेट सीन करते समय मेल एक्टर्स कैसा फील करते हैं? वो बताती हैं कि वह काफी नर्वस होते हैं.

CREDIT: GOOGLE.COM
इसके बाद इसी को लेकर रकुल प्रीत ने भी बताया था कि किसिंग सीन या बोल्ड सीन करते समय एक्ट्रेस अपने दिमाग में सेकेंड्स गिनती हैं. जिसके बाद अब रश्मिका का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताती हैं कि विजय देवरकोंडा के साथ किसिंग करने पर उन्हें काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था।
देवरकोंडा संग शादी की तक की खबरे आई थी चर्चा में,

CREDIT: GOOGLE.COM
राश्मिका और विजय को पहली बार एक साथ स्क्रीन पर फिल्म गोविंदा नाम मेरा में देखा गया था। उसके बाद उनको डियर कॉमेडी में एक साथ देखा गया था। जो साल 2019 में रिलीज की गई थी। और उसी फिल्म के बाद Rashmika Mandanna को ट्रोल किया गया। और उनके किसिंग सीन को अश्लील और पब्लिक सिटी का भूखा बताया गया था।

CREDIT: GOOGLE.COM
जिसके बाद हाल ही में खबर ऐसी भी आई थी की दोनों शादी भी करने वाले हैं। मगर अभिनेत्री Rashmika Mandanna ने सभी बातों को नकारते हुए हैं। खबरो का खंडन किया था।
ये भी पढ़े: शादी की अफवाहों के बीच Tara Sutaria ने आधार जैन से किया ब्रेकअप, जानिए क्यों
Also Read: Biden agenda Will Face Problems as Republican Takeover Congress







