WPL 2026 GG vs UPW स्कोर: महिला प्रीमियर लीग 2026 की धमाकेदार शुरुआत 9 जनवरी 2026 से हो चुकी है। इसके साथ ही क्रिकेट प्रेमियों का रोमांच भी अपने चरम पर पहुंच गया है। अब बारी आ चुकी है सीजन के दूसरे मुकाबले की। आज सीजन के दूसरे दिन दोपहर 3:30 बजे दूसरा मैच खेला जाएगा, जहां आमने-सामने होंगी गुजरात जायन्ट्स वूमेन और UP वॉरियर्स वूमेन। यह मैच अब केवल एक लीग का मैच नहीं है बल्कि दोनों टीमों के लिए सीजन की दिशा तय करने वाला बड़ा मैच होने वाला है। इसीलिए दोनों टीमें भी पूरी तरह से अपने अनुभवी सितारों और वारियर्स के साथ तैयार हैं।
WPL 2026 का यह दूसरा मुकाबला दर्शकों को यह बताया कि आखिर इन दोनों टीमों के कप्तान ने क्या रणनीति तैयार की है? इनकी रणनीति इन दोनों टीमों का भविष्य तय करेगी, क्योंकि शुरुआती मैच में ही जीत हासिल करने वाली टीम पूरे सीजन में आत्मविश्वास से लबरेज़ दिखाई देती है। इसीलिए अब दर्शकों के बीच सवाल गूंज रहा है कि आखिर कौन सी टीम बाजी मारेगी? कौन सी टीम धमाकेदार शुरुआत करेगी?
WPL 2026 गुजरात जायंट्स और UP वॉरियर वूमेन: स्ट्रीमिंग और स्टेटस
वूमेन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मैच 10 जनवरी 2026 को नवी मुंबई के डॉक्टर डी.वाई. पाटील स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। आधिकारिक रूप से यह मैच 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि मैच की टॉस प्रक्रिया 3:00 बजे होने की संभावना है। इस मैच को दर्शक घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट के माध्यम से भी देख सकते हैं। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट, और जिओहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर मैच का लाइव स्ट्रीमिंग किया जा रहा है।
मैच का पिछला रिकॉर्ड
अब तक गुजरात जायंट्स और UP वॉरियर्स ने कुल 6 मैच खेले हैं। गुजरात जायंट्स वूमेन ने 3 मैच जीते हैं और UP वॉरियर वूमेन ने भी 3 मैच में जीत हासिल की है। मतलब दोनों ही एक दूसरे को कांटे की टक्कर देते हैं। इन दोनों के बीच अब तक जितने भी मैच हुए हैं वह सभी संतुलित और रोमांचक रहे हैं। ऐसे में 10 जनवरी 2026 को होने वाला यह WPL भी रोमांच से भरा होने वाला है।
WPL 2026 सीजन के दूसरे मैच का टीम विवरण और प्लेइंग 11
गुजरात जायन्ट्स वूमेन की टीम में इस बार कई अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इस बार की टीम की कप्तानी एशले गार्डनर संभाल रही हैं जो कि खुद एक ऑलराउंडर है और मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती है। इस बार की बल्लेबाजी बेथ मूनी और सोफी डेविन के अनुभवी हाथों में है। वहीं गेंदबाजी के लिए रेणुका सिंह ठाकुर और स्पिन विकल्प के रूप में जार्जिया वेरहेम को चुना गया है। टीम के खिलाड़ियों की बात करें तो संभावित 11 खिलाड़ी एशले गार्डनर, बैथ मूनी, सोफी डेविन, भारती फूलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, जॉर्जिया वेयहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी होने वाले हैं।
UP वॉरियर्स की ओर से इस बार की कप्तानी मेग लेनिन संभालने वाली हैं वे खुद ज़ोरदार बल्लेबाज और रणनीति एक्सपट्र्स है। इस मैच में दीप्ति शर्मा अपना ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाएंगी और सोफी एक्लेस्टोन गेंदबाजी की कमान संभालने वाली हैं। बल्लेबाजी में हरलीन देओल, श्वेता शेरावत और आशा सोभाना अपना मजबूत प्रदर्शन दिखाएंगी। बात करें टीम के प्लेइंग 11 की तो टीम में मेग लेनिंग, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, हरलीन देओल, श्वेता शेरावत, आशा सोभाना, किरण नवगिरे, प्रतीका रावल, डिएंड्रा डॉटिन, क्लोई ट्रायोन और शिखा पांडे होंगे।
GG VS UPW 2026:p कैसा होगा WPL का यह मैच?
डॉक्टर डी. वाई. पाटील स्पोर्ट्स अकादमी की पिच बल्लेबाजों की काफी मदद करती है। आज स्कोर बोर्ड पर 160+ स्कोर बनाना टीम के लिए आसान होगा। हालांकि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की माने तो अगर पिच धीमी रही तो मैच काफी टाइट और लो स्कोरिंग हो सकता है। लेकिन बल्लेबाजों को यदि गति मिल गई तो 160 से 175 का रन स्कोर देखने के लिए जरूर मिलेगा।
आज के मुकाबले में दीप्ति शर्मा vs एशले गार्डनर और हरलीन देओल vs सोफी एक्लेस्टोन का प्रदर्शन एकदम टक्कर का होने वाला है। अगर गुजरात जायंट्स टीम टॉप ऑर्डर में चली तो गुजरात जायन्ट्स का पलड़ा भारी हो जाएगा। वहीं अगर दीप्ति शर्मा और सोफी एक्लेस्टोन ने अपना जौहर दिखाया तो UP वॉरियर्स मैच जीत जाएगी।
कुल मिलाकर आज का मुकाबला WPL 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला होने वाला है, क्योंकि यह मुकाबला गेंदबाजी-बल्लेबाजी और कप्तानी के नजरिया से काफी खास होगा। यहां युवा अनुभव और जोश आमने-सामने देखने को मिलेगा। वही शुरुआती मैच केवल स्कोर के लिए नहीं बल्कि मोमेंटम के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अब देखना होगा कि गुजरात जायंट बनाम UP वॉरियर्स में कौन विजेता बनता है।
Read More: WPL 2026 का महा मुकाबला MI vs RCB : हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना की टक्कर ने बढ़ाया रोमांच







