WPL 2026 के फाइनल में Royal Challengers Bangalore को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाकर Smriti Mandhana ने इतिहास रच दिया, लेकिन मैदान से बाहर जो हुआ, उसने सोशल मीडिया पर उससे भी ज़्यादा हलचल मचा दी। जीत के ठीक बाद Smriti की मां Smita Mandhana ने ऐसा कुछ क...

RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद एक meme page ने Smriti Mandhana की विस्फोटक बल्लेबाज़ी पर मज़ाकिया पोस्ट डाली। Meme में लिखा था कि Smriti जिस तरह DC के गेंदबाज़ों की धुनाई कर रही थीं, ऐसा लग रहा था जैसे हर गेंदबाज़ में उन्हें अपने ex Palash Muchhal का चेहरा दिख रहा हो। हैरानी तब हुई जब इस meme को Smriti की मां Smita Mandhana ने अपने ऑफिशियल Instagram अकाउंट से repost कर दिया।
यह repost कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया यूज़र्स की नज़र में आ गया। लोग यह देखकर दंग रह गए कि Smriti की मां ने इतने खुले तौर पर Palash पर तंज कसने वाले meme को शेयर किया। कई लोगों को लगा कि यह गलती से हुआ होगा, जबकि ज़्यादातर ने इसे “जानबूझकर किया गया savage move” बताया।
“Smriti’s mother reposted the post cooking Palash 💀”
“Savage aunty didn’t hesitate at all.”
“This is next-level savage, mom goals.”
“Was this accidental or intentional? Either way, internet is loving it” हालांकि, शनिवार सुबह तक जैसे ही repost के screenshots वायरल होने लगे, Smita Mandhana ने वह repost हटा लिया।
RCB ने DC को 6 विकेट से हराया, Smriti ने 41 गेंदों में 87 रन की पारी खेली और Player of the Match बनीं। बाद में यह भी सामने आया कि फाइनल से एक रात पहले Smriti 103-डिग्री बुखार से जूझ रही थीं। मैदान पर यह जज़्बा और मैदान के बाहर मम्मी का यह repost — दोनों ने Smriti को एक अलग ही लेवल की चर्चा में ला दिया।
इस बीच Palash Muchhal ने हाल ही में ऐलान किया है कि वह बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म में Shreyas Talpade मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। Smriti Mandhana ने मैदान पर बल्ले से जवाब दिया, सोशल मीडिया पर उनकी मां ने बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह दिया, और अब सवाल यही है कि क्या यह कहानी यहीं खत्म होगी या आने वाले दिनों में इस ‘Savage Aunty’ मोमेंट पर कोई नया मोड़ आएगा