Women's T20 World Cup: भारतीय टीम ICC Women's T20 World Cup के सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गयी है। भारतीय टीम ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में आयरलैंड को करारी शिकस्त दी। ये मुकाबला मे जीत हार का फैसला DLS मेथड से किया गया। ये मुकाबला बारिश की...

Source - Google[/caption]
उसके तुरंत बाद ही बहुत तेज बारिश आ गयी। ऐसे में खेल को रोकना प़डा। Umpire ने काफी देर तक बारिश के रुकने का इंतजार किया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद DLS Method की सहायता से जीत हार का फैसला हो सका। जिस वक़्त मुकाबले को रोका गया था, उस वक़्त आयरलैंड की टीम DLS Method के अनुसार 5 रन पीछे चल रही थी। जिस वजह से इस मुकाबले में आयरलैंड को हार का सामना करना प़डा।
https://twitter.com/BCCIWomen/status/1627708862215356416?s=20
Source - Google[/caption]
शेफाली ने 29 गेंदों में 3 चौके के जरिए 27 रन बनाए। हरमनप्रीत और रिचा घोष भी जल्द ही आउट हो गयी। हरमन 20 गेंदों में महज 13 रन ही बनाकर आउट हुईं। वहीं, ऋचा खाता खोले बिना ही आउट हो गयी। इसके बाद मंधाना ने छक्के के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। यह इस विश्व कप में उनका दूसरा अर्धशतक रहा।
ये भी पढ़े: केएल राहुल से छीनी गयी भारतीय टीम की उपकप्तानी, BCCI ने लिया बड़ा फैसला, कौन बन सकता है अगला उपकप्तान !!
19वें ओवर में भारत को बड़े टोटल तक पहुंचाने के चक्कर में मंधाना कैच आउट हो गईं। उन्हें 19वें ओवर की चौथी गेंद पर ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने गैबी लुईस के हाथों कैच कराया। इसके बाद अगली गेंद पर प्रेंडरगास्ट ने दीप्ति शर्मा को डेम्पसे के हाथों कैच कराया। दीप्ति खाता नहीं खोल सकीं।
[caption id="attachment_22607" align="alignnone" width="2560"]
Women's T20 World Cup[/caption]
पारी की आखिरी गेंद पर जेमिमा रॉड्रिग्स भी आउट हो गईं। वह 12 गेंदों में तीन चौके की मदद से 19 रन बना सकीं। पूजा वस्त्राकर दो रन बनाकर नाबाद रहीं। आयरलैंड की ओर से डेलानी ने तीन और प्रेंडरगास्ट ने दो विकेट लिए। अर्लीन केली को एक विकेट मिला।
ये भी पढ़े: पहली पारी में भारतीय पारी 262 रनों पर सिमटी। कंगारुओं ने भारत पर ली 62 रनों की बढ़त।