ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल:जलती कार की खिड़की तोड़ बाहर निकले; मां को सरप्राइज देने घर जा रहे थे
ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल:जलती कार की खिड़की तोड़ बाहर निकले; मां को सरप्राइज देने घर जा रहे थे
पंत को हादसे के बाद एंबुलेंस से पहले इलाज के लिए रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल ले जाया गया।
25 साल के क्रिकेटर ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह 5.30 बजे रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया है।
वह कार से अपने घर उत्तराखंड जा रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर उनकी मर्सडीज अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई
उत्तराखंड DG अशोक कुमार के मुताबिक, पंत को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह कार पर से कंट्रोल खो बैठे
हादसे के बाद कार पूरी तरह जल गई।
एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे।
डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है।

PM Modi | पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया

BGMI जल्द ही भारत में फिर से लॉन्च होगा और जनवरी 2023 में हो सकता है