पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को एक खास तोहफा दिया — मेलडी टॉफी का पैकेट!

यह उपहार मोदी की पाँच देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव इटली में औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता से पहले दिया गया।

दोनों नेता इस दौरान खूब हँसते-मुस्कुराते नजर आए, माहौल बेहद दोस्ताना रहा।

मेलोनी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा — "Thank you for the gift"  (तोहफे के लिए शुक्रिया)।

वीडियो में मेलोनी ने कहा - "प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक बहुत, बहुत अच्छी टॉफी — Melody — लेकर आए।"

इस वीडियो सोशल मीडिया पर #Melodi हैशटैग को एक बार फिर ट्रेंड करा दिया।

#Melodi ट्रेंड की शुरुआत 2023 में COP28 सम्मेलन में हुई थी, जब मेलोनी ने मोदी के साथ सेल्फी पोस्ट कर लिखा था — "Good friends at COP28, #Melodi"

इससे पहले नई दिल्ली में G20 समिट में भी दोनों की सेल्फी खूब  वायरल हुई थी।

इस बार दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक कोलोसियम का भी दौरा किया। 

इसके बाद दोनों ने व्यापार, रक्षा, कनेक्टिविटी और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत द्विपक्षीय बातचीत की। 

मोदी की इस "मीठी कूटनीति" (Sweet Diplomacy) ने पूरी दुनिया में भारत-इटली की दोस्ती का एक अनोखा और यादगार पल बना दिया।