नासिक सेक्स स्कैंडल और वित्तीय धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार अशोक खरात की पत्नी कल्पना खरात की मुश्किलें बढ़ गई हैं।  

कल्पना खरात पर शिरडी जमीन घोटाले और अवैध मनी लेंडिंग से जुड़े आरोप लगे हैं।  

गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने औरंगाबाद बेंच में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।  

हाईकोर्ट ने इस मामले में शिरडी पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।  

कल्पना खरात की अग्रिम जमानत याचिका पर 12 मई को सुनवाई होगी।   इससे पहले रहाता कोर्ट उनकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर  चुका है।  

पुलिस के अनुसार शिरडी में जमीन खरीद के दौरान धोखाधड़ी और फर्जी लेनदेन किए गए।  

अशोक खरात कई मामलों में पुलिस और SIT की जांच का सामना कर रहा है।  

जांच एजेंसियों का दावा है कि खरात नेटवर्क से करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुए।  

ED मनी ट्रेल और बैंक खातों की जांच में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक कई लोगों के आधार और पैन कार्ड के दुरुपयोग की भी जांच की जा रही है।

इस पूरे मामले ने महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया है।