मध्य प्रदेश के मऊगंज से एक मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया और राजनीति में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो के कारण विनोद मिश्रा का नाम चर्चा में है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश के एक स्थानीय नेता विनोद मिश्रा को एक महिला के साथ कथित आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया जा रहा है।

विनोद मिश्रा मऊगंज, मध्य प्रदेश के एक स्थानीय राजनीतिक चेहरे माने जाते हैं और पहले जिला स्तर पर सक्रिय रह चुके हैं। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद से वह लगातार सवालों के घेरे में हैं। 

इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया। बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल ने विनोद मिश्रा को कांग्रेस से जुड़ा बताया, जबकि कांग्रेस ने इसे नकारकर उन्हें बीजेपी नेताओं का करीबी कहा।

मामले में नया मोड़ तब आया जब कथित तौर पर उस महिला के सोशल मीडिया अकाउंट के कुछ स्क्रीनशॉट सामने आए। इन पोस्ट्स में हल्के-फुल्के व्लॉग और म्यूजिक कंटेंट नजर आ रहा है 

इस पूरे विवाद पर प्रशासन की तरफ से फिलहाल कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है

पुलिस का साफ कहना है कि जब तक कोई ठोस सबूत या शिकायत सामने नहीं आती, तब तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। 

ये मामला चर्चा का विषय जरूर बना हुआ है, लेकिन असली तस्वीर क्या है यह आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा। 

हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो असली है या एडिट किया गया है। लेकिन जैसे-जैसे यह क्लिप फैल रही है