अमरावती वायरल MMS वीडियो स्कैंडल आरोपी Ayan Ahmed की महेंगी कारों से लेकर आलीशान लाइफस्टाइल तक, सब कुछ जांच के घेरे में

महाराष्ट्र के Amravati के परतवाड़ा में सामने आए वायरल MMS सेक्स स्कैंडल में अब जांच एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। इस मामले के मुख्य आरोपी अयान अहमद की लग्जरी लाइफस्टाइल ने पुलिस की जांच को और गहरा कर दिया है।  

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में 19 साल का आरोपी महंगी गाड़ियों, कैश के बंडल और महंगे गैजेट्स के साथ नजर आ रहा है। इतनी कम उम्र में उसके पास इतना पैसा आया कहां से?  

आरोपी को हाई-एंड गाड़ियों में घूमते, हाथ में पैसे लहराते और प्रीमियम स्मार्टफोन इस्तेमाल करते देखा गया है। एक वीडियो में वह कथित तौर पर हथियार के साथ भी नजर आया है, जिसे लेकर पुलिस अब जांच कर रही है 

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर खुद की एक अलग छवि बनाता था। वह खुद को एक “पावरफुल” और “रिस्की लाइफस्टाइल” जीने वाला व्यक्ति  दिखाता था।

इस मामले में Mahindra Thar  (MH-27-DL-3100) भी जांच में है, जिसका इस्तेमाल आरोपी करता था। काठोरा नाका का फ्लैट भी जांच के केंद्र में है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ POCSO Act और आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है

पुलिस के अनुसार अब तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच की शुरुआत 11 अप्रैल को वीडियो सामने आने के बाद हुई थी और मुख्य आरोपी को 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया।

अब जांच का फोकस आरोपी के पैसों के स्रोत और उसके किसी बड़े गिरोह से जुड़े होने पर है। पुलिस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

अमरावती का यह MMS कांड अब सिर्फ एक क्राइम केस नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क की आशंका में बदलता जा रहा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और बड़े राज सामने आ सकते हैं।