वृंदावन के प्रसिद्ध Banke Bihari Temple एक बार फिर विवादों में है। इस बार मामला किसी सामान्य घटना का नहीं, बल्कि मंदिर के अंदर हुई एक “रिंग सेरेमनी” का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कपल मंदिर के VIP एरिया में खड़ा दिखाई दे रहा है, जहां वे पहले अंगूठियों का आदान-प्रदान करते हैं और फिर गुलाब की मालाएं पहनाकर एक-दूसरे को वरमाला भी पहनाते हैं। यही नहीं, इसके बाद दोनों वहां मौजूद गोस्वामी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं।
भीड़ में दर्शन मुश्किल, VIP में रस्में आसान?
View this post on Instagram
सबसे बड़ा सवाल यहीं से उठता है। जहां आम श्रद्धालुओं को Banke Bihari Temple में घंटों लाइन में लगकर मुश्किल से दर्शन मिलते हैं, वहीं इस तरह VIP एरिया में शादी जैसी रस्में होना लोगों को खटक रहा है। मंदिर में अक्सर इतनी भीड़ होती है कि सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस तरह के निजी कार्यक्रमों से भक्तों को परेशानी होना स्वाभाविक है।
गोस्वामी ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर जब वहां मौजूद गोस्वामी से सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनका इस कार्यक्रम से कोई लेना- देना नहीं है। उनका कहना है कि वे सिर्फ ठाकुरजी की सेवा में वहां मौजूद थे। उन्होंने यह भी बताया कि जब कपल ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद मांगा, तो उन्होंने परंपरा के अनुसार आशीर्वाद दे दिया।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
What message are we sending when VVIP access is prioritized over ordinary devotees at sacred places like Banke Bihari Temple? Faith should unite people, not create divisions based on influence or status.
I urge the temple administration and local authorities to ensure fair and… pic.twitter.com/PCU8PpgVTk
— The Garud Eye (@GarudEyeIntel) March 31, 2026
- जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
- कई यूजर्स ने लिखा कि “अगर पैसे दो, तो मंदिर में कुछ भी हो सकता है।
- किसी ने कहा, इन्फ्लुएंसर्स ने हर चीज को कंटेंट बना दिया है।
तो वहीं कुछ लोगों ने सीधा सवाल उठाया, क्या अब मंदिर सिर्फ VIP और इन्फ्लुएंसर्स के लिए ही रह गया है?
लोगों का कहना है कि जहां आम भक्त आस्था के साथ आते हैं, वहां इस तरह के कार्यक्रम धार्मिक परंपराओं का मजाक उड़ाते हैं।
View this post on Instagram
Banke Bihari Temple में पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले
यह पहली बार नहीं है जब Banke Bihari Temple में इस तरह की घटनाएं सामने आई हों। इससे पहले भी ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें मंदिर परिसर में शादी या अन्य निजी रस्में होती दिखी थीं। तब भी इन घटनाओं पर रोक लगाने की मांग उठी थी और कुछ मामलों में मंदिर प्रशासन ने सेवायतों पर जुर्माना भी लगाया था।
प्रशासन अब क्या करेगा?
मंदिर की हाई पावर कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने कहा है कि इस मामले को अगली बैठक में उठाया जाएगा और वीडियो की जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
आस्था बनाम दिखावा बहस जारी
यह पूरा मामला एक बार फिर वही पुराना सवाल खड़ा करता है क्या धार्मिक स्थलों पर VIP कल्चर हावी हो रहा है? जहां एक तरफ लोग सच्ची श्रद्धा से दर्शन करने आते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे सोशल मीडिया कंटेंट या स्टेटस सिंबल बना रहे हैं।
















