अमांडा उंगारो :अमेरिका की राजनीति में अचानक एक बार फिर से उथल-पुथल मचती हुई नजर आ रही है। यह उथल-पुथल मिडल ईस्ट युद्ध की वजह से नहीं बल्कि ट्रंप के पारिवारिक मुद्दे की वजह से है। ट्रंप के पारिवारिक मुद्दे, एप्सटीन फाइल और ग्लैमर के बीच एक रहस्यमई तड़का लगा चुका है। और एक नाम US की राजनीति में सुर्खियों में बना हुआ है, वह है अमांडा उंगारो का,
अमांडा एक समय तक हाई प्रोफाइल पार्टी और पॉवरफुल फुल लोगों के बीच नजर आने वाली एक ब्राजीलियन मॉडल थी। लेकिन आज वह सीधे-सीधे अमेरिका के सबसे चर्चित परिवार डोनाल्ड ट्रंप और मिलेनिया ट्रंप से जुड़े राज खोलने की बात कर रही हैं। जी हां, अमांडा दावा कर रही हैं कि “मैं सब कुछ एक्सपोज कर दूंगी”। उनका यह दावा एक चेतावनी है जिसने ग्लैमर पॉवर और सीक्रेट से भरी एक कहानी को जन्म दिया है।
कौन है अमांडा उंगारो?
अमांडा उंगारो एक ब्राजीलियन मॉडल हैं। लेकिन उनकी शख्सियत कई परतों में छिपी हुई है। ब्राजील में जन्मी अमांडा ने कम उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था और न्यूयॉर्क जैसे इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर अपनी धाक जमाई।
लेकिन उनका यह सफर केवल मॉडलिंग की रैंप तक सीमित नहीं रहा। वे कई अलग-अलग स्तर पर भी लगातार सक्रिय रही। इंटरनेशनल लेवल पर भी उन्होंने कई जगहों पर पार्टिसिपेट किया। वे अपने जीवन में Grenada की यूनाइटेड नेशंस में एंबेसडर के रूप में भी काम कर चुकी हैं। मतलब उनका कनेक्शन ग्लैमर नहीं पॉलिटिक्स और पॉवर सर्किल तक फैला हुआ है।

अमांडा की ट्रंप सर्कल में एंट्री
ट्रंप की पत्नी Melania Trump ने एपस्टीन मुद्दे को फिर जिंदा किया,
युद्ध का माहौल शांत होते ही, मेलानिया ट्रंप ने एपस्टीन फाइल पर टेलीविज़न के जरिए दोबारा चर्चा छेड़ दी,
उन्होंने कहा कि एपस्टीन फाइल भुलाया नहीं जा सकता,इस अपराध में शामिल हर व्यक्ति को पकड़ा जाना चाहिए,… pic.twitter.com/0aGDvPKE2l
— Saba Khan (@sabakhan21051) April 10, 2026
अमांडा उंगारो काफी पॉवरफुल और पॉलिटिकली बड़े-बड़े लोगों से जुड़ी हुई महिला हैं। लेकिन उनका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में ट्रंप परिवार के साथ ही रहा। हालांकि ट्रम्प परिवार के साथ उनका कोई डायरेक्ट कनेक्शन नहीं था। लेकिन उनका संबंध था ट्रंप के सबसे करीबी Paolo Zampolli के साथ था। Paolo ट्रंप फैमिली के बेहद ही करीबी माने जाते हैं।
पाओलो ही वह व्यक्ति हैं जिन्होंने मैलानिया और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात कराई थी। पाओलो का कनेक्शन अमांडा के साथ होने की वजह से अमांडा भी ट्रंप फैमिली की काफी करीबी बन गई। रिपोर्ट के मुताबिक वह ट्रंप फैमिली के कई हाई प्रोफाइल इवेंट्स और पार्टियों में शामिल होती थी। यहां तक की ट्रंप के रिसोर्ट, फार्महाउस इत्यादि में भी अमांडा की उपस्थिति नोटिस की गई।
विवादों की वजह से डिपोर्ट भी हो चुकी अमांडा
एक ओर अमांडा का जीवन हाई प्रोफाइल था। वहीं दूसरी ओर उनके साथ विवाद भी लगातार जुड़े हुए रहे। 2025 में उन्हें अमेरिका में धोखाधड़ी और इलीगल कॉस्मेटिक क्लीनिक चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें अमेरिका से डीपोर्ट भी कर दिया गया और यही से अमांडा को पहला झटका लगा। अमांडा इसके अलावा भी कई अविश्वसनीय घटनाओं में उलझी रही, जिसकी वजह से वह लगातार चर्चा के केंद्र में रही।
जैफरी एप्सटीन के बारे में अमांडा क्या जानती है?
रिपोर्ट की माने तो अमांडा उंगारो अपने शुरुआती मॉडलिंग करियर के दौरान एप्सटीन के सर्कल के आसपास रही है। कुछ जानकार यह भी बताते हैं की अमांडा कई बार एप्सटीन के विमान में भी ट्रैवल भी कर चुकी हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि उनके साथ अमांडा का कोई सीधा संबंध था या नहीं। लेकिन अब एप्सटीन से जुड़े अन्य हाई प्रोफाइल लोगों के नेटवर्क में अमांडा जरूरी शामिल थी और उन्हीं में से एक है ट्रंप फैमिली।
क्या अमांडा ट्रंप फैमिली और एप्सटीन राज जानती है?
अमांडा ने हाल ही में मिलेनिया ट्रंप को कुछ राज उगलने की धमकी दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर अमांडा ऐसा क्या जानती है, जो ट्रंप फैमिली के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। अमांडा ने अभी तक कुछ भी खुलकर नहीं बताया है।
लेकिन उनके द्वारा दी गई धमकी स्पष्ट रूप से बताती है कि वह ट्रंप परिवार के पुराने बिजनेस कनेक्शन और सोशल नेटवर्क के बारे में अच्छी तरह से जानती हैं। अमांडा उंगारो ट्रंप की हर हाई प्रोफाइल पार्टी में मौजूद होती थी और उन्हें उनकी निजी बैठकों की पूरी जानकारी होती थी। ऐसे में अमांडा को जरूर कुछ ऐसा पता है जिसके बारे में भी सार्वजनिक रूप से ट्रंप फैमिली को धमकी दे रही है।
कुल मिलाकर इस पूरी कहानी में मिलेनिया ट्रंप, जैफरी एप्सटीन से जुड़े होने की बात को नकार रही हैं। वही अमांडा उंगारो सच बताने की धमकी दे रही हैं। एक तरफ ट्रंप फैमिली है जो राजनीतिक रूप से काफी ताकतवर है। वही दूसरी तरफ अमांडा हैं जो ट्रंप फैमिली से जुड़ी हैं और विवादों में भी उलझी हुई हैं। अब दोनों में से किसकी कहानी पर भरोसा किया जाए? दोनों में से कौन सच बोल रहा है यह तो समय के साथ ही पता चलेगा।
Read More: आशा भोसले: इश्क, बगावत और अपनी शर्तों पर जीने वाली आवाज खामोश… क्यों हमेशा अलग रहेंगी आशा भोसले?

















