वैलेंटाइन्स डे लव रेमेडी: प्यार कभी भी इत्तेफाक से नहीं होता। प्यार के पीछे होती है ग्रहों की चाल, भावनाओं का कमाल और और आपके आसपास की एनर्जी। जी हां, प्यार के पीछे शुक्र और चंद्रमा जैसे ग्रहों का काम होता है। इसलिए जब ग्रह दशा स्ट्रांग हो तो प्यार मुकम्मल हो जाता है। पर जब ग्रह दशा स्ट्रांग ना हो या कोई खराब हो तो दिल टूटना तय हो जाता है। मगर आप अपना दिल टूटने से बचा सकते हैं केवल वैलेंटाइन डे लव रेमेडी अपना कर।
यदि आप भी ऐसी किसी समस्या से जूझ रहे हैं और चाहते हैं कि आपका अटका हुआ प्यार आपको कमिटमेंट दे, या आपका प्यार यदि कंफ्यूज है तो उसे क्लेरिटी मिल जाए या जिस इंसान को आप चाहते हैं वह आपको चाहने लगे तो इसके लिए आपको अपनानी होगी वैलेंटाइंस डे लव रिमेडी और यह उपाय शुरू करते ही वैलेंटाइन्स डे तक आपका प्यार आपके साथ होगा।
जी हां, इस वैलेंटाइन्स डे गुलाब और चॉकलेट से आगे बढ़े। इस वैलेंटाइंस डे के लिए करिए कुछ ऐसी तैयारी की आपका कंफ्यूज पार्टनर आपको भी उतनी ही शिद्दत से चाहने लगे जितनी शिद्दत से आप चाहते हैं। हम जो उपाय आपको बता रहे हैं वह काफी आसान हैं और यह ना किसी को बांधते हैं ना जबरदस्ती करते हैं बल्कि आपके भाग्य में छिपे प्रेम को जागृत करते हैं
क्या हैं यह वैलेंटाइंस डे लव रिमेडी?
Valentine’s Day love remedies वह आसान से उपाय हैं जो आप अपना प्यार पाने के लिए कर सकते हैं। यह कोई टोना-टोटका नहीं है साधारण से उपाय हैं जो आपकी लव एनर्जी को स्ट्रांग करते हैं और आपके पार्टनर को आपकी तरफ अट्रेक्ट करते हैं। आपके और आपके पार्टनर के बीच यदि कोई नेगेटिव एनर्जी है तो उसे दूर करते हैं। यह आपके रुके हुए प्यार को गति देते हैं और टूटे रिश्तों को जोड़ सकते हैं। खासकर यदि आपका पार्टनर रूठ गया है, आपको छोड़कर चला गया है तो आप यह उपाय कर उन्हें वापस प्राप्त कर सकते हैं।
इस वैलेंटाइन्स डे अपने प्यार को पाने के लिए करें यह वैलेंटाइन डे लव रेमेडी
गुलाबी रंग के कपड़े: यदि आप अपने प्यार को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं तो अगले कुछ दिन तक लाल या गुलाबी रंग के कपड़े पहने। हो सके तो अपने कमरे में ताजा गुलाब रखें। इससे आपकी वीनस एनर्जी मजबूत होती है और आपका प्यार आपकी तरफ आकर्षित होने लगता है।
वीनस को करें स्ट्रांग: प्यार का ग्रह शुक्र ग्रह है, यदि आप शुक्र को मजबूत करते हैं तो आपका प्यार आपकी तरफ आकर्षित होने लगता है। इसके लिए आपको शुक्रवार के दिन जरूरतमंद को सफेद मिठाई दान करनी होगी और शुक्रवार के दिन लाल या गुलाबी रंग के कपड़े अवश्य पहनें।
मोमबत्ती वाला गुप्त उपाय: यदि आपका प्यार कंफ्यूज है और कमिटमेंट देने से घबरा रहा है तो एक गुलाबी मोमबत्ती जलाएं। इस मोमबत्ती के सामने बैठकर अपने प्यार का नाम तीन बार ले। अब एफर्मेशन करें कि आप अपने प्यार को खुश देखना चाहते हैं इससे दोनों की दूरी कम हो जाती है।
शुक्रवार का गुप्त उपाय: यदि आपका प्यार आपको इग्नोर करता है या अब बात बन्द कर चुका है परंतु आज भी आपको प्यार करता है, तो आपको शुक्रवार के दिन एक कागज पर अपने प्यार का नाम लिखना होगा। अब एफर्मेशन करनी होगी कि “हमारे बीच जो भी गलतफहमियां है वह दूर हो रही हैं।हमारे बीच सब ठीक हो रहा है।” यह कहने के बाद आपको इस कागज को फाड़ देना होगा। ऐसा करते ही एनर्जेटिक ब्लॉक टूट जाता है।
लव एक्शन रेमेडी: अगर आपका प्यार कंफ्यूज है और रिश्ता आगे नहीं बढ़ पा रहा, तो शुक्रवार के दिन सुबह उठकर नहा धोकर गुलाबी रंग के कपड़े पहने। एक चांदी का सिक्का यदि ना हो तो एक सादा कॉइन लें। उसे हाथ में लेकर वीनस के बीज मंत्र को बोलें और यह सिक्का अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से वीनस मजबूत हो जाता है और कंफ्यूजन दूर हो जाता है।
मूड स्विंग रेमेडी:यदि आपके पार्टनर के मूड स्विंग होते रहते हैं और हमेशा बात बनते-बनते बिगड़ जाती है। आपको इमोशनल डिस्टेंस महसूस होता है तो चंद्रमा का उपाय करें। एक कटोरी दूध में दो रेशा केसर डालें और इसे चांद की रोशनी में रख दें। दूसरे दिन इस दूध को पौधे में डाल दें। इससे चंद्र दोष शांत होता है और इमोशनल बैलेंस ठीक हो जाता है।
Valentine’s Day love remedy कैसे करें ?
- वैलेंटाइंस डे लव रेमेडी की यह सारी रेमेडीज काफी आसान हैं और इनका कोई गलत असर भी नहीं होता।
- लेकिन ध्यान रखें कि आप जिस उपाय को चुन रहे हैं उस उपाय को निरंतर करें।
- जब कोई उपाय चुन लिया गया है तो उसे पूरी विश्वास के साथ पूरा करें।
- भूलकर भी उपाय करते समय नेगेटिव एफर्मेशंस ना करें, किसी प्रकार का संशय न रखें।
- अपने प्यार पर और अपनी किस्मत पर भरोसा रखें।
- यदि इसके बाद भी आपका प्यार आपको नहीं मिलता और इसी तरह से डिस्टेंस बना रहता है तो समझ जाइए कि यह किस्मत का इशारा है।
- यह प्यार आपके लिए सही नहीं है बल्कि आपके नसीब में कोई और है।
- सबसे अच्छी बात यह है कि यह उपाय करने पर आपके नसीब का सही व्यक्ति आपको जरूर मिल जाता है।












