• Latest
  • Trending
  • All
रोज डे कोट्स कविता और शायरी

रोज डे कोट्स कविता और शायरी: रोज़ डे पर कहिए अपने पार्टनर से मन की बात शायरी के साथ

February 6, 2026
RCB vs SRH

RCB vs SRH IPL 2026 Match: Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट और पूरी डिटेल

March 28, 2026
IPL 2026 Batting Apps

IPL 2026 Batting Apps : बैटिंग एप्स से रोज कमाई!! Bet365, Betway और 1xBet का असली खेल

March 27, 2026
Best EV Scooters

पेट्रोल का खर्चा खत्म! 2026 के ये 6 Best EV Scooters जो मिडिल क्लास के लिए हैं ‘Value for Money’

March 27, 2026
आम का अचार रेसिपी

आम का अचार रेसिपी: गर्मियों के लिए घर पर बना कच्चे आम का अचार, सेहत के लिए फायदेमंद

March 27, 2026
Samsung Galaxy Book 6 Series

Samsung Galaxy Book 6 Series भारत में लॉन्च: नए Intel Panther Lake प्रोसेसर के साथ हाई-एंड लैपटॉप का धमाका

March 27, 2026
Krishna Kumar Bishnoi & Anshika Verma

IPS Officers Krishna Kumar Bishnoi & Anshika Verma Engagement: गोरखपुर से शुरू हुई लव स्टोरी, 29 मार्च को राजस्थान में शाही शादी, जानिए पूरा वेडिंग शेड्यूल

March 27, 2026
रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 2026 कल लॉन्च: क्रूज कंट्रोल, नए कलर्स और बेहतर सस्पेंशन के साथ एंट्री

March 27, 2026
शेयर बाजार रिस्क

शेयर बाजार रिस्क: Goldman Sachs ने जारी की चेतावनी!! आने वाला है गिरावट का खतरनाक दौर, भारत के निवेशक हो जाएं सावधान

March 27, 2026
minimum wage 2026

Minimum Wage 2026: 1 अप्रैल 2026 से आपकी सैलरी बढ़ने वाली है, जानें कितना मिलेगा नया वेतन

March 27, 2026
China grandma AI love story

84 साल की दादी को हुआ AI से इश्क: China Grandma AI Love Story जिसने सबको चौंका दिया; AI को लिखा इमोशनल लव लेटर

March 27, 2026
Kisan News

Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी

March 27, 2026
ऋषिकेश वैद्य MMS

ऋषिकेश वैद्य MMS: मैं भगवान शिव हूं…. तुम पार्वती, कहकर महिला के साथ की लॉज में हैवानियत!!!

March 27, 2026
Saturday, March 28, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
      • सोने चांदी के भाव
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2023
    • IPL 2024
    • IPL 2025
    • IPL 2026
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Lifestyle

रोज डे कोट्स कविता और शायरी: रोज़ डे पर कहिए अपने पार्टनर से मन की बात शायरी के साथ

bbhavna Kalyani by bbhavna Kalyani
February 6, 2026
in Lifestyle, Trending
रोज डे कोट्स कविता और शायरी

रोज डे कोट्स कविता और शायरी

0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

रोज डे कोट्स कविता और शायरी: वेलेंटाइन वीक बस शुरू ही होने जा रहा है और इस वीक की शुरुआत होने वाली है रोज डे से। रोज डे मतलब गुलाबों का दिन। इस दिन कपल्स एक दूसरे को अलग-अलग रंगों के गुलाब देते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं । अगर आप भी अपने पार्टनर को इस दिन गुलाब देने वाले हैं, तो 7 फरवरी को गुलाब के साथ रोज़ डे कोट्स कविता और शायरी की मदद से आप उन्हें एक प्यार भरा मैसेज भी दे सकते हैं। यह मैसेज शायरी, कविता या कोट्स कुछ भी हो सकता है।

रोज़ डे कोट्स कविता और शायरी बयां कर देते हैं मन का हाल

कई बार हम साधारण शब्दों में अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाते हैं। हम वह नहीं कह पाते हैं जो हम उनसे कहना चाहते हैं, तो ऐसे समय में आपकी मदद यह यह कोट्स, शायरी और मैसेज कर देते हैं। आपने कई बार देखा होगा कि पार्टनर्स एक दूसरे को सॉन्ग डेडिकेट करते हैं। गाने डेडिकेट करना मतलब अपनी फीलिंग को उन तक पहुंचाना। रोज़ डे कोट्स कविता और शायरी भी वही काम करते हैं। और इससे बेहतर क्या होगा अगर आप यह कोट्स और शायरी या मैसेज खुद अपने पार्टनर को गुलाब देते हुए पढ़कर सुनाएं। इससे दिल की बात कहना और भी ज्यादा आसान हो जाता है।

आपको अपने पार्टनर के लिए इस रोज़ डे कोट्स कविता और शायरी  ढूंढने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसीलिए हम आपके लिए आज के लेख में लेकर आए हैं ऐसी छोटी-छोटी शायरियां और चार पंक्तियों की कविताएं जिससे आप अपने मन की बात गुलाब के साथ अपने पार्टनर को बता पाएंगे।

RelatedPosts

आम का अचार रेसिपी

आम का अचार रेसिपी: गर्मियों के लिए घर पर बना कच्चे आम का अचार, सेहत के लिए फायदेमंद

March 27, 2026
ऋषिकेश वैद्य MMS

ऋषिकेश वैद्य MMS: मैं भगवान शिव हूं…. तुम पार्वती, कहकर महिला के साथ की लॉज में हैवानियत!!!

March 27, 2026
Benefits of Copper Vessel Water

Benefits of Copper Vessel Water: अमृत से कम नहीं तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना, फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

March 27, 2026
Amla Benefits

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इस तरह खाने से मिलेंगे भरपूर फायदे

March 27, 2026

 किस तरह कहें गुलाब के साथ रोज डे कोट्स कविता और शायरी

रोज़ डे पर कहें गुलाब के साथ शायरी

अगर आपके पार्टनर को कोट्स और शायरी का शौक है तो तो हम लेकर आए हैं आपके लिए चुनिंदा शायरों के कुछ मशहूर शेर रेख्ता प्लेटफॉर्म से लेकर आये हैं जो खास कर गुलाब पर लिखे गए हैं।

“मैं चाहता था उसको गुलाब पेश करूं

वह खुद गुलाब था उसको गुलाब क्या देता”

 

“सुनो की अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे

मोहब्बतें में कोई खसारा नहीं चलेगा”

 

“दिन में आने लगे हैं ख्वाब मुझे

उसने भेजा है एक गुलाब मुझे”

 

“मेरे होठों पर खामोशी है बहुत

इन गुलाबों पर तितलियां रख दे”

 

“किसी ने मुझसे कह दिया था जिंदगी पर गौर कर

मैं शाख पर खिला हुआ गुलाब देखता रहा”

 

“हुआ है तस्वीर इस तसव्वुर

गुलाब सोचूं गुलाब देखूं”

 

“दिल में छुपा कर भी खुशबूएं देगी

हर तमन्ना गुलाब है प्यारे”

 

“चूम कर एक गुलाब का चेहरा

तितलियों ने भी दिलकशी चक्खी”

 

“कभी गुलाब से आने लगी महक उसकी

कभी वह अंजुमों महताब से निकल आया”

 

“भरी बाहर में इक शाख पर मिला है गुलाब

की जैसे तूने हथेली पर गाल रखा है”

 

“गुलाब टहनी से टूटा जमीन पर ना गिरा

करिश्मा तेज हवा के समझ से बाहर है”

 

“वह कहर था कि रात का पत्थर पिघल पड़ा

क्या आतिशी गुलाब खिला आसमान पर”

 

“अर्क नहीं तेरे रूह से गुलाब टपके हैं

अजब यह बात है शोले से आब टपके है”

 

“आज खुशबू भरे गुलाबों से

मेरे दामन को भर गया कोई”

 

“एक ताजा गुलाब चेहरे को

एक पुरानी मिसाल कर डाला”

 

“महक उट्ठे रंग ए सुर्ख जैसे

खिले चमन में गुलाब हैं इतने”

 

रोज़ डे पर डेडिकेट करें कविताएं

अगर आप अपने पार्टनर को रोज़ डे कोट्स कविता और शायरी के साथ विश करना चाहते हैं तो यह कविताएं आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएंगी। आप अपने पार्टनर को गुलाब के साथ यह चुनी हुई कविताएं समर्पित कर सकते हैं। आगे हम आपके लिए हिंदी के दिग्गज कवियों द्वारा गढ़ी गई कविताएं लेकर आए हैं जो खास कर गुलाब पर लिखी गई है। यह कविताएं आप अपने पार्टनर को डेडिकेट कर सकते हैं।

1)“दो गुलाब के फूल छू गए जब से होंठ अपावन मेरे

ऐसी गंध बसी है मन में सारा जग मधुबन लगता है

तुम्हें देख क्या लिया कि कोई सूरत दिखती नहीं पराई

तुमने क्या छू लिया बन गई महाकाव्य की चौपाई

कौन कर अब मठ में पूजा कौन फिराये हाथ सुमरनी

जीना हमें भजन लगता है मरना हमें हवन लगता है

दो गुलाब के फूल छू गए जब से होंठ आपवन मेरे

ऐसी गन्ध बसी है मन में सारा जग मधुबन लगता है।”

 

2)“मैं गुलाब कई रंगों में

मनमीत मनोहर अंगों में

मैं बिखेर खुशबू अपनी।

जीवन जीता सानन्दों में

फूलों में नाम मेरा पहला

मैं प्रेम निशानी अलबेला

वह प्यार में प्यारा बन जाता

कांटों में जीवन जीने वाला

है प्रेम रंग से बड़ा कौन

खिलते चेहरे को पढ़ा कौन

में गुलाब तन मन का हूं

खुश रहो सदा ना रहो मौन”

 

3)“गुलाब की महक रंगो की बहार

प्यार का प्रतीक मोहब्बत का इजहार

लाल रंग की परी सुगंधित खुशबू

प्रेम कहानी बुनता फुल ज़रा सुन ले तू

कह रहा है हाल यह मेरे मन का

तुम हो गुलाब मेरे जीवन का

 

4)“कांपते दिल को है बहलाता

अपनी खुशबू से महकाता

हकीकत है या है ये सपना

गुलाब सा ही जीवन मे कोई अपना

महका दिया तुमने मेरा मन

भर कर अपने रंगों से जीवन

प्यार दिया है तुमने बेहिसाब

तुम ही हो मेरी बगिया का गुलाब”

 

5)“गुलाब का फूल अतिसुंदर और सुगंधित

करते हैं हम अपने प्रियवर को समर्पित

देखकर इसे प्रियवर के चेहरे पर मुस्कान आए

नम्र हृदय से प्रियतम फिर हमको ले अपनाए”

वन लाइनर्स / एक पंक्ति प्यार की

अगर आप अपने पार्टनर को रोज़ डे पर कोट्स कविता और शायरी की जगह केवल 1 पंक्ति के कोट्स के साथ गुलाब डे पर विश करना चाहते हैं, तो आप इन साधारण से मैसेजेस/कोट्स का भी उपयोग कर सकते हैं:

  • “मेरे जीवन को गुलाब से महकाने वाले ,तुझे यह गुलाब का दिन मुबारक”
  • “इस गुलाब की तरह ही सदा तुम महकते रहो ,बस इतनी सी दुआ है मेरी”
  • “गुलाब चुनते हुए यूं तो बहुत सारे विकल्प होते हैं, पर मेरी जिंदगी में आपके सिवाय और कोई विकल्प नहीं”
  • “मेरे जीवन के बगीचे के इकलौते गुलाब, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं”
  • “उसकी तुलना क्या की जाए जो हजारों में एक है, यहां मैं फूल की नहीं आपकी बात कर रहा हूँ/ कर रही हूँ”
  • “जिसके आगे सारे गुलाब फीके पड़ जाए, मेरे जीवन को महकाने वाले को गुलाबो का यह दिन मुबारक”

और हाँ, रोज़ डे कोट्स कविता और शायरी के आखिर में ‘हैप्पी रोज डे’ लगाना ना भूले। इस तरह आप अपने पार्टनर को आने वाले इस रोज डे पर गुलाब के फूल के साथ अपने मन की बात भी कह सकते हैं। मोहब्बत का इजहार करने में कविताएं और शायरी ने हमेशा ही प्यार करने वालों का साथ दिया है, तो आप भी अपने पार्टनर को करें इंप्रेस और गुलाब के साथ कह दे अपने मन की बात।

Read More: 7 फरवरी रोज़ डे: प्यार की शुरुआत गुलाब के साथ करने के 6 यूनिक आईडिया

Tags: Love LifeRose dayrose day messagerose day poemrose day quotesrose day shayarivalentines day quotes

Related Posts

आम का अचार रेसिपी

आम का अचार रेसिपी: गर्मियों के लिए घर पर बना कच्चे आम का अचार, सेहत के लिए फायदेमंद

March 27, 2026
ऋषिकेश वैद्य MMS

ऋषिकेश वैद्य MMS: मैं भगवान शिव हूं…. तुम पार्वती, कहकर महिला के साथ की लॉज में हैवानियत!!!

March 27, 2026

Benefits of Copper Vessel Water: अमृत से कम नहीं तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना, फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

March 27, 2026

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इस तरह खाने से मिलेंगे भरपूर फायदे

March 27, 2026

Recent Posts

  • RCB vs SRH IPL 2026 Match: Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट और पूरी डिटेल
  • IPL 2026 Batting Apps : बैटिंग एप्स से रोज कमाई!! Bet365, Betway और 1xBet का असली खेल
  • पेट्रोल का खर्चा खत्म! 2026 के ये 6 Best EV Scooters जो मिडिल क्लास के लिए हैं ‘Value for Money’
  • आम का अचार रेसिपी: गर्मियों के लिए घर पर बना कच्चे आम का अचार, सेहत के लिए फायदेमंद
  • Samsung Galaxy Book 6 Series भारत में लॉन्च: नए Intel Panther Lake प्रोसेसर के साथ हाई-एंड लैपटॉप का धमाका

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
      • सोने चांदी के भाव
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2023
    • IPL 2024
    • IPL 2025
    • IPL 2026
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.