• Latest
  • Trending
  • All
युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर CM

युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर CM : लो-प्रोफाइल पर हाई इंपैक्ट वाला काम ,जिसकी वजह से BJP ने सौंप दी इन्हें मणिपुर की कमान

April 10, 2026
Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
Swift Hydrogen

Swift Hydrogen: साइलेंसर से धुएं की जगह निकलेगा पानी! क्या पेट्रोल-CNG का दौर खत्म?

May 8, 2026
Gullak 5

Gullak 5 की हो गई घोषणा.. वैभव नहीं बल्कि ‘12th Fail’ का यह कलाकार बनेगा ‘अन्नु’ भैया!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
MP Kisan News

MP Kisan News : अनाज खरीद एजेंसी पर हाईकोर्ट का शिकंजा, किसानों के पक्ष में सुनाया फैसला, ₹96 लाख चुकाने का आदेश, जानें पूरा मामला?

May 8, 2026
Shani-Rahu Wrath

Shani-Rahu Wrath: जरा संभलकर लाएं ससुराल से चीजें, वरना शनि-राहु की प्रताड़ना के बन सकती हैं भागी, जानें कैसे?

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026
iQOO Z11 सीरीज़

iQOO Z11 सीरीज़ का ग्लोबल डेब्यू: 9,020mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

May 8, 2026
Mangal Nakshatra Gochar

Mangal Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र में मंगल के प्रवेश करने से इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद, होगी बंपर कमाई, जानें?

May 8, 2026
MP

MP में लगातार बाद रहे आत्महत्या के मामले! 15,000 मामलों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर राज्य

May 8, 2026
_निशांत कुमार मंत्री जेडीयू नीतीश का बेटे को आगे करने का असली दांव क्या है

जेडीयू में Nishant Kumar की एंट्री से बदलेगी बिहार राजनीति? जानें Nitish Kumar का नया मास्टरप्लान

May 8, 2026
Friday, May 8, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर CM : लो-प्रोफाइल पर हाई इंपैक्ट वाला काम ,जिसकी वजह से BJP ने सौंप दी इन्हें मणिपुर की कमान

bhavnaKalyani by bhavnaKalyani
April 10, 2026
in Top News
युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर CM

युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर CM

12
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर CM: मणिपुर की राजनीति में जब कभी आग लग जाती है तब ऐसे नेता की तलाश होती है जो पेट्रोल नहीं बल्कि पानी लेकर आए। आज युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर CM बनकर ऐसे ही एक सहारे के रूप में मणिपुर की राजनीति में उभरे हैं। बिना शोर, बिना नारेबाजी और बिना आक्रामक भाषणों के सालों तक लो-प्रोफाइल रहकर काम करने वाले इस नेता को अचानक से BJP ने मणिपुर की कमान सौंप दी है।

यह कोई इत्तेफाक की बात नहीं है, बल्कि एक सोची समझी रणनीति का फैसला है। जिस राज्य में आए दिन जातीय-हिंसा, अविश्वास और प्रशासनिक ठहराव होते हैं, वहां एक फायरब्रांड नेता की जगह संतुलित नेता को CM बनाया गया है। यह रणनीति नहीं तो और क्या होगा? अब सवाल यह उठता है कि आखिर कौन है युमनाम खेमचंद सिंह? उनके कौन से अनसुने सच है जो उन्हें अलग बनाते हैं? क्या वह सच में युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर CM बनकर मणिपुर को इस मुश्किल दौर से बाहर निकाल पाएंगे?

कौन है मणिपुर CM युमनाम खेमचंद सिंह?

युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर CM चुने गए हैं। 3 फरवरी 2026 को भाजपा ने सर्वसम्मति से उन्हें अपना नेता चुना और अब वे मणिपुर के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। लगभग 1 साल से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू था, जिसे हटाकर अब लोकतंत्र की वापसी की जाएगी। युमनाम खेमचंद सिंह अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत मे तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए थे, लेकिन 2017 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली और मणिपुर विधानसभा में उन्हें भाजपा का अध्यक्ष चुना गया।

RelatedPosts

Suvendu Adhikari

Suvendu Adhikari बंगाल के CM जिसे ममता ने बनाया था स्टार, उसी ने छीन ली ममता की सत्ता!!

May 8, 2026
EPFO 3.0

EPFO 3.0: अब PF पैसा सेकंडों में ट्रांसफर, UPI और ATM से निकासी जल्द शुरू

May 8, 2026
तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

तमिलनाडु में विजय का होगा राजतिलक, मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़, ऐसे मिलेगा समर्थन!

May 8, 2026
TVK MLAs इस्तीफा

TVK MLAs इस्तीफा: विजय की पार्टी के 108 विधायक दे सकते हैं सामूहिक इस्तीफा, जानें पूरा राजनीतिक मामला।

May 8, 2026

मणिपुर CM युमनाम खेमचंद सिंह के अनसुने तथ्य

नेता से पहले हैं खिलाड़ी: बहुत कम लोग यह जानते हैं कि युमनाम खेमचंद सिंह राजनीति में आने से पहले मार्शल आर्ट के खिलाड़ी थे। वह केवल शौकिया तौर पर नहीं खेलते थे, बल्कि वह प्रोफेशनल ताइक्वांडो प्रैक्टिशनर रहे हैं। इसीलिए वह आज भी अनुशासन और आत्म नियंत्रण में माहिर है।

ऐसे राजनेता जो है ब्लैक बेल्ट: युमनाम खेमचंद सिंह को 5th DAN ब्लैक बेल्ट का खिताब मिल चुका है। देश के चुनिंदा राजनेताओं में से युमनाम खेमचंद सिंह एक है जो ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं।

तृणमूल छोड़कर बीजेपी की जॉइन: युमनाम खेमचंद सिंह की सबसे खास बात यह है कि वह आदर्शो के साथ कभी भी समझौता नहीं करते। उन्होंने 2012 में तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था, परंतु वैचारिक मतभेदों की वजह से उन्होंने 2017 में बीजेपी ज्वाइन कर ली। ऐसे कम ही नेता रहे हैं जो पार्टी से असहमति जताकर जनता के हित में सोचते हैं।

भाजपा विधायकों से भी हुई तकरार: 2017 में जब युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर विधानसभा का स्पीकर बनाया गया, तब उन्होंने कई बार विधानसभा में भाजपा विधायकों को टोका। इसीलिए उन्हें विधानसभा में ‘सबसे सख्त’ नेता कह कर पुकारा जाता है। हालांकि संविधान विशेषज्ञ उनके फैसलों की तारीफ करते हैं।

मीडिया से दूर रहकर काम किया: युमनाम खेमचंद सिंह का नाम शायद ही कोई जानता होगा, क्योंकि वह यह ऐसे नेता है ही नहीं जो मीडिया में रोज दिखे। उन्होंने जानबूझकर लो-प्रोफाइल पॉलिटिक्स मेंटेन की है ताकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ना पहचाना जाए बल्कि लोगों के बीच दिखाई दे।

सोशल मीडिया से दूरी: आजकल जहां बाकी नेता सोशल मीडिया पर अपना प्रमोशन करते हैं वही युमनाम खेमचंद सिंह सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। वह न ट्वीट करते हैं ना पॉलिटिकल रील बनाते हैं। उनका मानना है कि ग्राउंड पर पॉलिटिक्स करनी चाहिए लोगों के बीच रहकर काम करना चाहिए।

प्रदेश में क्राइसिस मैनेजर के नाम से मशहूर: युमनाम खेमचंद सिंह को पार्टी एक ऐसे नेता के रूप में देखती है जो शोर नहीं करता लेकिन स्थिर संवाद सुनता है और संकट के समय सही निर्णय लेता है। इसीलिए प्रदेश में उन्हें क्राइसिस मैनेजर कहा जाता है। वे धार्मिक और जातीय भावनाओं को नहीं भड़काते। मणिपुर जैसे संवेदनशील राज्य में उनका यह रवैया ही उन्हें सबसे अलग बनाता है।

CM पद के प्रबल दावेदार ना होकर भी बन गए युमनाम खेमचंद मणिपुर CM

युमनाम खेमचंद सिंह का CM बनना भी किसी चमत्कार से कम नहीं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री पद के लिए उनका नाम टॉप 3 में भी नहीं था। मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार में टॉप 3 में थोंगम विश्वजीत सिंह, सत्यव्रत सिंह और गोविंद दास कोंथौजम का नाम लिया जा रहा था। परंतु इन तीनों नामों पर सर्वसम्मति नहीं बन पाई। पार्टी को कोई भी सेफ ऑप्शन नहीं लगा। तब बीजेपी ने लो-प्रोफाइल, विवाद मुक्त, आत्मविश्वास से भरपूर तथा क्राइसिस टाइम लीडर के रूप में युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर CM के लिए चुना।

मणिपुर CM युमनाम खेमचंद सिंह के आगे का सफर और रणनीति

3 फरवरी 2026 को भाजपा विधायक दल ने सर्वसम्मति से युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर का मुख्यमंत्री चुन लिया और अब जल्द ही मणिपुर में लोकतांत्रिक शासन की वापसी होगी। मुख्यमंत्री के रूप में युमनाम खेमचंद सिंह की स्थिरता काफी काम आएगी। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो वे संतुलित नेतृत्व और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह विभिन्न समुदायों के बीच पुल बनने का प्रयास करेंगे और मणिपुर में शांति और विकास कायम कर सकेंगे।

कुल मिलाकर 1 साल के लंबे राष्ट्रपति शासन के बाद आखिरकार मणिपुर में लोकतंत्र की वापसी होने वाली है। जनता को युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर CM के रूप में मिल चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री के रूप में युमनाम सिंह का शपथ ग्रहण समारोह 4 फरवरी 2026 को रखा जाएगा। हालांकि सरकारी तौर पर शपथ की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, परंतु राजनीतिक कवरेज के मुताबिक मणिपुर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण कार्यक्रम 4 फरवरी 2026 को होगा।

Read More: लोकसभा में हंगामा: 8 विपक्षी सांसद सस्पेंड, राहुल गांधी–नरवणे विवाद से गरमाई संसद

ADVERTISEMENT
Previous Post

Mahima Chaudhry की बेटी Arina Chaudhry ने Mumbai में चुराए कैमरों के सारे फोकस

Next Post

बॉर्डर 2: 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ₹300 करोड़ का आंकड़ा पार

Next Post
Border 2

बॉर्डर 2: 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ₹300 करोड़ का आंकड़ा पार

dubai priencess

दुबई प्रिंसेस शेखा महरा: दुबई की सबसे बोल्ड राजकुमारी, जिसके ग्लैमर के आगे बॉलीवुड की हसीनाएं भी है फेल!

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.