Youtuber Malti Chauhan की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मालती चौहान की लाश घर में फंदे से लटकता मिला है. वह संत कबीर नगर की रहने वाली थीं. महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर गांव में आज सुबह Youtuber Malti Chauhan का शव उनके ही घर में फंदे से लटकता मिला. जिसके बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से उतारा और गाड़ी में रखवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. बताया जा रहा है कि मालती का अपने पति विष्णु चौहान से विवाद चल रहा था. ऐसे में पुलिस विष्णु चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
Youtuber Malti Chauhan
इसे भी पढ़ें – सभी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी नारी सम्मान योजना के तहत मिलेंगे 1500 रूपए
बता दें कि मालती चाहौन कम समय में देसी स्टाइल में रील्स और वीडियो बनाकर फेमस हुई थीं. वह अपने पति के साथ यूट्यूब पर एक्ट करते हुए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई थीं. मालती गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं. लेकिन अपनी मेहनत और लगन से एक मुकाम हासिल कर लिया था.
कुछ माह से पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद
विष्णु राज और उनकी पत्नी मालती के बीच दो-तीन माह से विवाद चल रहा था। दोनों पति-पत्नी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। जिसकी वीडियो भी दोनों ने सोशल मीडिया पर डाले हुए थे। मामला कई बार थाने पर भी जा चुका था।

10 दिन पूर्व विष्णु राज ने अपने पत्नी मालती चौहान की शादी नाथनगर महुली के रहने वाले अर्जुन वर्मा से शादी भी करा दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लेकिन एक सप्ताह पूर्व दोनों में सुलह समझौता हो गया था। जिसके बाद दो दिन पूर्व मालती चौहान अपने ससुराल विष्णु राज के घर काली जगदीशपुर पहुंची थी और फिर मालती चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई।
Youtuber को देसी अंदाज से मिली थी पहचान
मालती चौहान काफी समय में वीडियो और रील्स बनाकर मशहूर हो गई थीं। वह अपने पति के साथ यूट्यूब पर वीडियो शेयर करती थीं और इसी से उनको पहचान मिली थी। मालती का देसी अंदाज फैंस के बीच बहुत मशहूर था। मालती भले ही एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से पहचान बनाई थी।
Also Read: Tonsils समस्याओं के लिए टिप्स: 5 घरेलू उपचार और कैसे करें बचाव?












