जूम कॉल मीटिंग के वीडियो लगातार सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं। हाल में एक और वीडियो चर्चाओं में आया जब महिंद्रा ग्रुप के अध्‍यक्ष आनंद महिंद्रा ने जूम कॉल मीटिंग के दौरान अपने पति को किस रही एक महिला के वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए उन्‍हें वाइफ ऑफ द ईयर घोषित किया।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में, एक व्‍यक्ति अपनी वीडियो कांफ्रेंस में व्‍यस्‍त है तभी उनकी पत्नि को उन्‍हें किस करने का प्रयास करते देखा जा सकता है।

यह वीडियो उद्योगपति हर्ष गोयनका ने ट्विटर अकाउंट से पर साझा किया गया है।

वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो गया है, जिस पर अब तक मिलियनों व्‍यूस और लाइक आ चुके हैं। बिज़नेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने भी इस वीडियो का आनंद लिया और लिखा, “हाहा। मैंने इस महिला को द वाइफ ऑफ द ईयर घोषित किया है।

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और देश और दुनियां की कई ट्रेडिंग खबरो पर अपनी प्रतिक्रियाए साझा करते रहते हैं।

महामारी के दौरान जूम कॉल के ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जो काफी मजेदार और वायरल हुए हें अभी कुछ दिन पहले ही एक और जूम मीटिंग का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक श्‍वेता नाम की लड़की काफी चर्चाओं में थी।  

यह भी जरूर पढ़ें-ट्वीटर पर ट्रेंड हुई श्वेता की कहानी,  बहुत तेजी से वायरल हुआ ऑनलाइन मीटिंग का ये मजेदार ऑडियो क्लिप-