आपने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को हिंदी फिल्मों में गाने पर डांस करते देखा होगा। लेकिन वार्नर पर बॉलीवुड बुखार अब सर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक छोटी क्लिप साझा की है और प्रशंसकों से पूछा है कि यह कौन सा हीरो है और किस फिल्म का दृश्य है। डेविड वार्नर ने यह वीडियो एक ऐप के माध्यम से अमिताभ बच्चन के चेहरे में अपना चेहरा बनाते हुए शेयर किया है। प्रशंसकों ने वार्नर की पोस्ट पर मजेदार टिप्पणियां भी की हैं।















