लंबे समय के इंतजार के बाद के अर्जुन कपूर और सैफ अली खान द्वारा अभिनीत Bhoot Police का Trailer रिलीज हो चुका है। फिल्‍म में अर्जुन कपूर और सैफ अली खान भूत शिकारी की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। मजेदार बात ये है कि ट्रैलर में कई सारे बडे कलाकार देखने को मिल रहे हैं।

ट्रैलर देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्‍म की कहानी कॉमेडी और रोमांच से भरी हुई है।  सैफ एक नकली बाबा विभूति का किरदार निभा रहे हैं, काफी लंबे समय के इंतजार के बद सैफ अपने फनी अंदाज में नजर आ रहे हैं।

यहां देखें Bhoot Police Trailer

फिल्‍म की पूरी स्‍टॉर कास्‍ट की बात की तो सैफ और अर्जुन कपूर के साथ फिल्‍म में यामी गौतम, जैकलीन, अली फज़ल, फातीमा सना शैख, जावेद जाफरी जैसे बड़े किरदार दिखने को मिलेगें। राधिका जोशी फिल्‍म की प्रोड्यूसर हैं और फिल्‍म निर्माता अक्षय पुरी हैं।

भूत पुलिस 17 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। हॉरर और कॉमेडी के मिश्रण के चलन को ध्यान में रखते हुए, भूत पुलिस को सही फॉर्मूला मिलता है।

यह भी जरूर पढें- #KanganaRanaut: इस बड़ी वजह के चलते एक बार फिर ट्वीटर पर ट्रैंड हुई कंगना रनौत