प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में हुए भारत बनाम इंग्‍लैंड मैच में भारत की 10 विकटों से बड़ी जीत के बाद गुजराती लॉकल बॉय अक्षय पटेल की काफी चर्चा हुई साथ ही वह अपने अच्‍छे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुने गए।

अक्षर पटेल ने इस मैच में इंग्‍लैंड टीम के 11 विकेट लेकर इतिहास रचा जिसकी सराहना टीम इंडिया के सभी बड़े दिग्‍गजों नें की, इसी के साथ हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल का इंटरव्‍यू लेते दिखे, हार्दिक पाड्या द्वारा लिए जा रहे इस इंटरव्‍यू में भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने अचानक से एंट्री मारी और गुजराती भाषा में अक्षर की तारीफ करते हुए सभी का दिल जीत लिया, सोशल मीडिया पर विराट, हार्दिक और पाड्या का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो-  

नरेंद्र मोदी मोटेरा स्‍टेडियम में इंडिया और इंग्‍लैंड के बीच श्रंखला का तीसरा टेस्‍ट मैच पूरे दो दिन भी नहीं चल सका। 24 फरवरी की शाम भारत ने यह मैच 10 विकेट से अपने नाम कर लिया, दुनिया के सबसे बड़े स्‍टेडियम में खेला जा रहा यह पहला मुकाबला था जिस पर भारत ने अपनी बड़ी जीत दर्ज की है। मोटरे पिच के जादू ने सभी को हैरान कर दिया है, भारतीय स्पिनरों के लिए यह एक महत्‍वपूर्ण मैज साबित हुआ जिसमें भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुजरात के लॉकल बॉय अक्षर पटेल ने 11 विकेट झटके।

यह भी जरूर पढ़ें-India vs England 3rd test:  किसी के समझ नहीं आया मोटेरा पिच का जादू, दो दिन में खत्‍म हुआ मैच