कल शाम BCCI ने एक ट्वीट कर भारतीय क्रिकेट फैन्‍स को हैरान कर दिया, दरहसल बीसीसीआई ने विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को भारतीय टीम का वनडे कप्तान बनाने का ऐलान किया। इससे पहले टी20 विश्व कप 2021 के बाद विराट कोहली द्वारा टी20I कप्तानी छोड़ने पर रोहित शर्मा को भारत का टी20I कप्तान बनाया गया था। अब रोहित पूर्णकालिक भारतीय वनडे कप्तान होगें जो टीम इंडिया के आने वाले सभी वनडे मैच की कमान संभालेगें।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को ठीक 7:16 बजे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जो इस महीने के अंत में शुरू होने वाली है।

खबरों की माने तों भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को एकदिवसीय कप्तानी से हटाना BCCI का फैसला था बीसीसीआई ने 48 घंटे का समय दिया था विराट को कप्‍तानी छोड़ने के लिए लेकिन कोहली ने ऐसा नहीं किया समय पूरा होने के बाद विराट की कप्‍तानी रोहित शर्मा को दे दी गई।

BCCI ने विराट कोहली को कप्तानी से बर्खास्त किया है जिसका गुस्‍सा फैन्‍स में जोरो से देखने को मिल रहा है। क्‍योंकि विराट के आकड़े देखें जाएं तो कोहली अब तक के सबसे सफल कप्‍तान हैं इसके बावजूद भी कोहली को कप्‍तानी से हटाने का निर्णय लोगों की समक्ष से बाहर है।

आइए नजर डालते हैं विराट के वनडे आकड़ों पर-

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया:

यह भी जरूर पढें – RRR Trailer: इंतजार खत्‍म, रिलीज हुआ RRR का धमाकेदार ट्रैलर, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल