भारतीय टीम के वर्तमान कप्‍तान विराट कोहली के नाम कई बड़े रिकार्ड शामिल हैं। इन बड़े रिकार्ड में सिर्फ किक्रेट से जूड़े हुए रिकार्ड ही नहीं बल्कि फील्‍ड के बाहर को किंग कोहली का जलवा जारी है।

हाल ही में विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 75 मिलियन से अधिक फॉलोअरस वाले पहले एशियाई सेलिब्रिटी बन गए हैं।

इंस्टाग्राम पिछले कुछ सालों में सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक बन गया है। सेलिब्रिटीज ने इस प्लेटफॉर्म का उपयोग अपने प्रशंसकों के साथ ऑनलाइन बातचीत करने के लिए किया है। लॉकडाउन अवधि के दौरान इंस्टाग्राम लाइव पर कई बड़े नाम दिखाई दिए और उन्‍होनें अपने अनुयायियों को अपने जीवन के अपडेट दिए।

जहां अधिकांश भारतीय क्रिकेटरों और अभिनेतओं के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर प्रशंसक हैं, वहीं विराट कोहली के पास इन प्रशंसको की संख्‍या सबसे अधिक है।

विराट कोहली, जिन्हें सभी समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, इंस्टाग्राम पर 75.5 मिलियन फॉलोअर्सका आकड़ा पार कर लिया है, जो किसी भी एशियाई सेलिब्रिटी के लिए सबसे अधिक हैं।

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाले सेलिब्रिटी पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिनके 238 मिलियन फॉलोअर्स हैं। संगीतकार और अभिनेत्री एरियाना ग्रांडे 199 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि हॉलीवुड स्टार ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन 194 मिलियन फॉलोअर्स के साथ उनके पीछे हैं।

विराट कोहली ने 75.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ 29 वां स्थान हासिल करते हुए इस सूची में प्रसिद्ध संगीतकार कार्डी बी को पछाड़ दिया है।

View this post on Instagram

Hello Dubai ????????????

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

वर्तमान में भारतीय कप्‍तान विराट कोहली दुबई में हैं और आईपीएल 2020 के लिए अभ्यास सत्र शुरू करने से पहले 7 दिन की संगरोध अवधि का पालन कर रहे हैं।

यह भी जरूर पढ़े- हसने पर मजबूर कर देगें यह 5 इंडियन टेलीविजन विज्ञापन