सोशल मीडिया मॉडल्‍स चर्चाओं में आने के लिए कई ऐसे स्टंट करते है जो उनके जीवन के लिए खतरनाक हो सकते हैं। यही कारण है कि बीते कुछ दिनों से उत्‍तरप्रदेश पुलिस प्रशासन ऐसी घटनाओं को लेकर काफी सख्‍ती से पेश आ रही है, हाल ही में सोशल मीडिया पर शिवांगी डबास और स्नेहा राजवंशी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दोनों लड़कियां खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहीं हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा शिवांगी डबास और स्नेहा राजवंशी को गाजियाबाद पुलिस द्वारा एक के बाद एक कई चालान भेजे जा रहे हैं। यूपी पुलिस ने भी उनका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर कर रोड सेफ्टी का ध्‍यान रखने को कहा।

वीडियो के काफी वायरल होने के बाद शिवांगी डबास, जो गाजियाबाद की रहने वाली हैं, ने कहा कि स्टंट एक राजमार्ग पर नहीं बल्‍कि खाली रोड पर शूट किए गए थे। लेकिन इसके बाद भी गाजियाबाद पुलिस एक के बाद एक चालन भेज रही है। अपने सोशल मीडिया अकांउट पर वीडियो शेयर करते हुए शिवांगी ने मांफी मांगी साथ ही आगे से ऐसी घटनाए करने से इंकार किया।

यह भी जरूर पढ़ें-वायरल वीडियो: चलती कार पर पुश-अप्स करना युवक को पड़ा महंगा, यूपी पुलिस ने फाइन के साथ लिए मजे