सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो इतने अच्छे होते हैं कि ये क्लिप आपको तुरंत खुश कर सकते हैं। और यही कारण है कि यह इतने कम समय में इतने वायरल हो जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दो बुजुर्ग महिलाओं को बॉलीवुड के फेमस आइटम सॉन्‍ग पिया तू अब तो आजा पर डॉन्‍स करते देखा जा सकता है।  

एक सोशल मीडिया यूजर के अकाउंट से ट्वीट की गई यह 15 सेकंड की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें साड़ी में दो बुजुर्ग महिलाओं को एक सड़क पर आशा भोसले के हिट 1971 गाने पिया तू अब तो आजा पर थिरकते देखा जा सकता है। लोग इनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो यहां देखें-

इन महिलाओं के डांस ने लोगों को काफी प्रभावति किया है लोग सोशल मीडिया पर इनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पिया तू अब तो आजा को आरडी बर्मन द्वारा कंपोज किया गया है और बॉलीवुड की प्रसिध्‍द अभितेत्री हेलेन ने इस गाने पर अपने जलवे दिखाए हैं। यहा गीत फिल्म कारवां का है जिसमें जीतेंद्र और आशा पारेख ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। 90 के दशक यह एक बहुत फेमल और हिट सॉन्‍ग है जो आज भी कई पार्टीओं में लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है।

यहां देखें पिया तू अब तो आजा गाने का ऑरिजनल वर्जन-

यह भी जरूर पढ़े- भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के जीवन से जुड़ी 7 अनसुनी बातें