सोशल मीडिया पर प्‍यासी गिलहरी का दिल खुश कर देने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें इस प्‍यारी गिलहरी को पानी मांगते देखा जा सकता है।

इस वीडियो में एक प्यासी गिलहरी दिखाई दे रही है। जो, एक जगह पर चलते समय, एक व्यक्ति के हाथों में पानी की बोतल देखती है। वह फिर उसके पास जाती है और हाथ उठाकर उससे पानी मांगती है।

ट्विटर पर भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा द्वारा साझा किया गया यह वीडियो, जो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो को 16 जुलाई की रात को साझा किया गया है, लेकिन अभी भी यह तेजी से चर्चा में है। इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अपने विचार व्‍यक्‍त किए-

यह भी जरूर पढ़े- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख पहुंचकर बढ़ाया भारतीय जवानों का हौसला देखें वीडियो