एसएस राजामौली जिनकी सभी फिल्‍मों का इंतजार पूरे देश को होता है उनके आने वाली अगली फिल्‍म RRR सुर्खिओं में हैं। RRR के निर्माताओं ने हाल ही जूनियर एनटीआर के एक कातिल लुक का टीजर रिलीज किया है जो कि इस फिल्‍म में भीम की भूमिका निभा रहे हैं।   

इस साल की शुरुआत में अभिनेता राम चरण के जन्मदिन पर, RRR के निर्माताओं ने उनके चरित्र रामाराजू को एक पावर-पैक वीडियो के साथ पेश किया था। अब RRR के इस नये ट्रैलर में, जूनियर एनटीआर स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि राम चरण को अल्लूरी सीतारमा राजू के रूप में देखा जाएगा।

यहां देखें जूनियर एनटीआर का भीम परिचय-

इससे पहले RRR के निर्माताओं ने राम चरण के चरित्र रामाराजू को एक पावर-पैक वीडियो के साथ पेश किया था।

यहां देखें वीडियो-

राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा आरआरआर: राइज रिवोल्ट रोअर में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। “अजय ने हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में लगभग 10 दिनों तक शूटिंग की है, जहां दिल्ली को 1900 के दशक का बनाया गया था। वह फ्लैशबैक दृश्यों में दिखाई देता है।”

आरआरआर फिल्‍म मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल में शूट की गई है। हालाँकि, यह मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज़ होगी। DVV Danayy द्वारा निर्मित, फिल्म 8 जनवरी 2021 को रिलीज़ होने वाली है।

यह भी जरूर पढ़े- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वर्थडे स्पेशल: यहां देखें गृहमंत्री का एक ऐसा बयान जिसने हिला दिया था पूरा संसंद