अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, जो सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सबसे बड़ी लीड के रूप में सामने आयी हैं, सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या के बाद सुशांत के परिवार ने रिया पर यह इल्‍जाम लगाया है कि उन्‍होनें सुशांत की हत्‍या की है।

इस मामले की जांच के केंद्र में हैं,  हाल ही में रिया ने एक टीवी इंटरव्‍यू में गुरुवार को एनडीटीवी से बात की और उन पर लगे सभी इज्‍लामों को गलत बताया है उन्‍होनें सुशांत के परिवार से बिनती भी की और कहा कि मेरे परिवार को बर्बाद न करें।

उन्‍हें कहा की लोग उनकी औकात पर सवाल उठा रहे हैं। “मेरी औकात सुशांत सिंह राजपूत से प्‍यार करने की थी।” रिया चक्रवर्ती का कहना है कि उन्‍होनें  सुशांत को उनके परिवार से अलग नहीं किया, और साथ ही ऐसा कुछ नहीं किया जो अभिनेता के परिवार ने उन पर आरोप लगाया है।

यहां देखें वीडियो-

उन्‍होनें कहा “यह वास्तव में मेरे और मेरे परिवार के लिए मुश्किल है। मैं और मेरा पूरा परिवार जांच से गुजर रहा है। मेरे गेट के बाहर एक भीड़ है। आप मेरे परिवार के लिए क्या कर रहे हो? आप परिणाम आने का इंतजार क्यों नहीं कर सकते? हमें सिस्टम पर भरोसा है। इसी कारण हम जीवित हैं, अन्यथा हम भी आत्महत्या कर लेते। मेरे पिता ने 25 वर्षों तक सेना में सेवा की और यही उनके साथ ये सब हो रहा है।”

“मुझे नहीं लगता कि मुझे गिरफ्तार किया जाएगा। मैंने गिरफ्तार होने के लिए कुछ नहीं किया है। मेरी माँ को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता हो सकती है, वह मानसिक रूप से टूट रही है। मेरे पिताजी को परेशान किया जा रहा है। जो कहा जा रहा था, उससे मुझे ठेस पहुंची है। वे उसकी (सुशांत सिंह राजपूत की) याददाश्त को नष्ट कर रहे हैं। कम से कम तथ्य की जाँच करें।”

यह भी जरूर पढ़े- सुशांत आत्महत्या केस: करण जौहर की पार्टी का हैरान कर देने वाला वीडिया आया सामने

राइजिंग बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। अभिनेता के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मानसिक रूप से उन्‍हें परेशान करने, उनके पैसे लेने और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पटना में एक (एफआईआर) रिया के नाम दर्ज है, जिनमें उनके माता-पिता, भाई, सुशांत की पूर्व प्रबंधक श्रुति मोदी और सैमुअल मिरांडा सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग है। पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के आरोपों के आधार पर सीबीआई ने अपनी जांच शुरू की थी।

यह भी जरूर पढे़- रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू पर उठे कई सवाल सुशांत की बहन श्वेता ने की गिरफ्तारी की मांग