कोरोना महामारी की दूसरी लहर और भी तेजी से बढ़ती नजर आ रही है, यही कारण है कि फिर से देश  लॉकडाउन की स्थिति में आ गया है, हॉस्पिटल में मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है, और लोग फिर कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गवा रहे हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर भारी मात्रा में देखा जा रहे है, कोरोना के चलते नागपुर जिले के एक अस्पताल से आयी घटना ने सबको हैरान कर दिया है।

नागपुर में कोरोना के कारण 29 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई इस वजह से गुस्‍साएं रिश्तेदारों ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की और हॉस्पिटल डेस्‍क को आग लगा दी। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस घटना के सिलसिले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी इस वीडियो में कुछ लोगों को अस्पताल के डेस्‍क क्षेत्र में तोड़फोड करते हुए देखा जा सकता है।

यहां देखें वीडियो-

नागपुर डीसीपी लोहित मटानी ने अपने बयान में कहा कि  “मृत महिला के पति ने डॉक्टर के साथ बहस की और बाद में रिश्तेदारों के साथ अस्पताल में तोड़ फोड की, उनमें से एक व्‍यक्ति ने पेट्रोल छिड़क कर डेस्‍क पर आग लगा दी, बाद में अस्पताल अधिकारियों द्वारा आग को बुझा दिया गया” घटना पर उपिस्थित सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नागपुर डीसीपी लोहित मटानी ने कहा।

यह भी जरूर पढ़ें-वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ ईरानी बसंती का डांस, शोले फिल्‍म की दिलाई याद-