भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश और कई जगह में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवा लड़की को बाढ़ में अपने घर को नष्ट करने के बाद रोते हुए देखा जा सकता है। खबरों के अनुसार वीडियो छत्तीसगढ़ के बीजापुर के कोमला गांव का है।

वायरल वीडियो में रोती हुई लड़की अंजलि को देखा जा सकता है क्योंकि उसकी सारी किताबें बाढ़ से बर्बाद हो गई। उनका घर बाढ़ में पूरी तरह से नष्ट हो गया है।

यह ट्वीट तेज़ी से वायरल हुआ और कई लोगों ने इसे अभिनेता सोनू सूद को भी टैग किया कि क्या वह इस लड़की मदद कर सकते हैं। सूद गरीबों और जरूरतमंदों के लिए चल रहे कोरोनावायरस महामारी और लॉकडाउन के दौरान सुपरहीरो के रूप में उभर कर सामने आएं हैं। वह सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं, इस वीडियों को लेकर भी सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए कहा। “आंसू पोंछ ले बहन, किताबें भी नयीं होंगी, घर भी नया होगा”

यह पहली बार नहीं है जब सोनू सूद किसी की मदद करने सामने आए हैं, कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन से परेशान लोगें के लिए सरकार से पहले मदद पहुंचाने वाले सोनू सूद अब तक हजारों लाखों लोगों की मदद कर चुके हैं। पूरे देश में अभिनेता के इस नेक काम को सराहा जा रहा है।

वायरल वीडियो: बिहार के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने की रिया चक्रवर्ती की औकात नहीं, बिहार के डीजीपी का वयान