पीपीई किट पहने और बॉलीवुड गाने काला चश्‍मा पर र डांस करते दो डॉक्टरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर किया है।

जिनेंद्रसिंह ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए बताया कि “हमारे फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों ने डोडा जिले के दूर-दराज के पहाड़ी इलाकों में घर-घर टीकाकरण अभियान पूरा करने के बाद तनाव से राहत देते से राहत की सांस ली और कुछ खुशी मनाई”

यहां देखें ट्वीट-

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के पहाड़ी इलाकों में फैमस  बॉलीवुड सॉन्‍ग ‘काला चश्मा’ पर थिरकते हुए देखे जा सकते हैं।

जम्मू और कश्मीर में, डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता यह हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि राज्य में सभी को जल्द से जल्द टीका लगाया जाए। घर-घर जाकर टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्यकर्मी दुर्गम पहाड़ी इलाकों और नदियों को पैदल पार कर रहे हैं।

 Also Watch: मुंबई: गोरेगांव नेस्‍को कोविड सेंटर के कोरोना वारियर्स का डांस वीडियो वायरल, यहां देखें पूरा वीडियो –