सोशल मीडिया पर आए दिन हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते रहते है हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने सभी को चौकां दिया।  

केरल के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सड़क पर चलने वाला एक व्यक्ति तेजी से वाहन की चपेट में आने से जरा सा बच गया। सोशल मीडिया यूजरस इस वीडिया पर प्रतिक्रियाए देते हुए कहा “सबसे भाग्यशाली आदमी का अवॉर्ड इस आदमी को जाता है।”

यहां देखें वीडियो-

इस व्यक्ति की पहचान तमिलनाडु के मूल निवासी श्री कुमार के रूप में की गई है, जो पिछले कई वर्षों से केरल में रह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा यह वीडियो कोल्लम जिले के चावरा का है। मीडिया से बात करते हुए, चावरा पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह घटना शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 66 के साथ थाटसैरी में हुई। “वीडियो शुक्रवार से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना पास के एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने इस पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी-

यह भी जरूर पढ़े- मिलिए दुनिया के फास्टेस्ट ह्यूमन कैलकुलेटर नीलकांत भानु प्रकाश से जिनके नाम हैं कई रिकार्ड्स