उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आयी है, जिसमें यूपी पुलिस की क्रूरता को साफ देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार यूपी पुलिस का एक पुलिसकर्मी एक विकलांग व्‍यक्ति के साथ बदसलूकी करते नजर आया।

पुलिसकर्मी द्वारा दिव्यांग पीटा भी गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस पर एक फिर से कई सवाल उठ रहे हैं। यह घटना की शुक्रवार को हुई, सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो-

वीडियो में प्रताडित दिव्‍यांग व्‍यक्ति एक रिक्‍शा चालक है। दिव्‍यांग के अनुसार वह सड़क किनारे स्थित सवारियों को उठा रहा था जिसके कारण पुलिस ने उसके साथ बदसलूकी की तथा मारपीट भी की।

पुलिस ने इस मामले में बयान देते हुए कहा है कि रिक्‍शा चालक चौराहे पर सवारी भर रहा था, और जिसके चलते उसका विवाद किसी व्‍यक्ति से हुआ पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस से बत्‍तामीजी की जिसके कारण उसे थाने में प्रवेश किया गया।

यह भी जरूर पढ़े- गुजरात: हॉस्पिटल स्टाफ ने की कोरोना मरीज की पिटाई, मरीज की मौत के बाद वायरल हुआ वीडियो-