दक्षिण-पूर्वी फ्रांसीसी शहर ग्रेनोब्ल में एक अपार्टमेंट में आग लगने के बाद एक ऐसी घटना सामने आयी जिसने सोशल मीडिया सबको हैरान कर दिया।

मंगलवार को हुई इस घटना में, दो बच्‍चों को‍ जिनकी उम्र 10 साल और 3 साल बताई जा रही है। दोनाने अपने अपार्टमेंट में  आग लगने कारण इमारत की तीसरी मंजिल पर कूदना पड़ा। लेकिन अच्‍छी खबर यह है कि उन्‍हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ नीचे खड़ी भीड़ ने उन्‍हें बचा लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने सबको हैरान कर दिया। तेजी से वायरल हुआ यह वीडियो दक्षिण-पूर्वी फ्रांसीसी शहर ग्रेनोब्ल का है।

यहां देखें वीडियो-

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लड़कों को बाकी घायल लोगों के साथ अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। लड़कों को पकड़ने वाले चार लोगों को भी अस्पताल ले जाया गया था, बच्‍चों को पकड़ते समय एथौमानी वालिद, एक 25 वर्षीय छात्र, का हाथ टूट गया। मीडियो को बताते हुए वालिद ने बताया कि उसने चीखों की आवाज सुनी और अपने आस-पास के अपार्टमेंट में आग देखकर जांच करने के लिए बाहर चला गया और चार या पांच अन्य लोगों के साथ मदद करने के लिए दौड़ा।

वालिद ने बुधवार को द एसोसिएटेड प्रेस को बताया, “हमें नहीं पता था कि क्या करना है।” “हम दरवाजा तोड़ना चाहते थे लेकिन यह संभव नहीं था। मैं खुश हूं कि मैं उनकी जान बचाने में सफल रहा।”

यह भी जरूर पढ़े- वायरल वीडियो: पीएचडी होल्डर महिला बेच रही है सब्जियां, इंग्लिश में सुनाई अपनी समस्या