18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए देश भर में वैक्‍सीनेान की प्रक्रिया जारी है लेकिन वैक्‍सीनेशन देश में कितनी गंभीरता से किया जा रहा है इसका अंदाजा आपको इस वीडियो को देखकर हो जाएगा।

बिहार से आया कोविड वैक्‍सीनेशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो हैरान कर देने वाला है। वीडियो क्लिप में नर्स को खाली इंजेक्‍शन लगाते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना इस हफ्ते की शुरुआत में बिहार के छपरा जिले में हुई थी। घटना का पता तब चला जब व्यक्ति के एक दोस्त ने उनका टीकाकरण वीडियो बाद में देखा।

यहां देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर काई गुस्‍साए हैं, और ऐसी लापरवाही के खिलाफ कार्यवाही करने की आवाज उठा रहे हैं। इस घटना ने बिहार की कोविड टीकाकरण प्रक्रिया के आसपास की व्यवस्थाओं और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

यह भी जरूर पढ़ें- मुंबई: गोरेगांव नेस्‍को कोविड सेंटर के कोरोना वारियर्स का डांस वीडियो वायरल, यहां देखें पूरा वीडियो –