तमिलनाडु के कृष्णगिरि सरकारी अस्पताल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ सरकार द्वारा कार्यवाही करने की मांग उठ रही है।

इसी के चलते राज्य मानवाधिकार आयोग (SHRC), तमिलनाडु ने सोमवार कृष्‍णगिरि सरकारी अस्पताल में कर्मचारी द्वारा एक मरीज के साथ किए गए दुर्रव्‍यवहार की घटना के वाररल होने के बाद चिकित्सा एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा निदेशक को नोटिस भेजा। घटना का यह वीडियो, जिसे कथित तौर पर दूसरे मरीज ने रिकॉर्ड किया था, सोशल मीडिया पर वायरल हो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो-

सोमवार को, SHRC ने तमिल दैनिक दीनमलार में प्रकाशित एक समाचार रिपोर्ट का संज्ञान लिया और आयोग से तीन सप्ताह के भीतर इस घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

आयोग ने कहा कि हम कार्रवाई कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा के संयुक्त सचिव, परमासिवन ने स्थानीय संवाददाताओं को बताया कि कर्मचारी को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया और उन्होंने आगे कहा कि घटना की विभागीय जांच की जाएगी, और अस्पताल के सभी कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे मरीजों का सम्मानपूर्वक व्यवहार करें।

यह भी जरूर पढ़े- वायरल वीडियो: कोरोना को हराने के बाद परिवार के 19 सदस्यों ने कुछ यूं मनाया जीत का जश्न