एक चौंकाने वाली घटना में, एक डीजी रैंक के अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा को अपनी पत्नी पर शारीरिक हमला किया। घटना मध्‍यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। जिसमें अपनी पत्नि द्वारा दूसरी औरत के साथ पकड़े जाने के बाद अधिकारी पुरूषोत्‍तम शर्मा ने विवाद करते हुए अपनी पत्नि को बुरी तरह से पीटा, घटना कैमरे मे कैद हो गई जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

यहां देखें वीडियो-  

वीडियो स्पेशल डीजी पुलिस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा का है, जिसे उनके बेटे ने गृहमंत्री, पुलिस महानिदेशक और वरिष्‍ठ अधिकारियों को भेजा साथ ही अपने पिता पर कार्यवाही करने की मांग की। हांलांकि पुलिस की तरफ से इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।

यह भी जरूर पढ़े- किसान बिल के विरोध में इंडिया गेट पर हंगामा, ट्रैक्टर में लगाई आग यहां देखें वीडियो-

यह है पूरी घटना-

पूरी घटना की बात करें तो, पत्नी ने डीजी पुरूषोत्‍तम शर्मा को अपनी किसी महिला मित्र के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनो के विवाद हुआ। बात बहुत बढ़ गई और पुरूषोत्‍तम शर्मा ने पत्नी को जमकर पीटा और उसे अपने निजी मामले में हस्‍तक्षेप करने से धमकाया।

यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई और इसकी जानकारी बेटे को मिलते ही, उसने यह वीडियो गृह मंत्री और वरिष्‍ठ अधिकारियों को भेज दिया। खबरों की माने तो अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

यह भी जरूर पढ़े-  वायरल वीडियो: ऑनलाइन क्लास न लेनी पड़े इसलिए छात्र ने करवाया खुद को किडनैप