जम्मू: जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर में मंगलवार को सॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। घटना स्‍थल से कुछ वीडियो सामने आए हैं। वीडियो से आयी ताजा जानकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने अपना बयान में कहा, “आग पर काबू पा लिया गया है।” आग की घटना में किसी के हताहत होने खबर नहीं है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्यों और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी गई है।

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं जो काफी चर्चाओं मे हैं-

यहां देखें वीडियो –

हालांकि वैष्‍णोदेवी की यात्रा वर्तमान में भी जारी है। कोरोनोवायरस महामारी के कारण बहुत से तीर्थयात्री मंदिर नहीं जा रहे हैं।

यह भी जरूर पढ़ें- मुंबई: गोरेगांव नेस्‍को कोविड सेंटर के कोरोना वारियर्स का डांस वीडियो वायरल, यहां देखें पूरा वीडियो